Latest Chhattisgarh News

बागेश्वर महराज की कथा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूटचार्ट, जानिए कैसा रहेगी पार्किंग व्यवस्था

भिलाई। 25 दिसंबर से शुरू हो रहे दिव्य हनुमंत कथा, जयंती स्टेडियम भिलाई के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सभी वीआईपी पास वाले वाहन चालक अपने वाहन चोपड़ा पेट्रोल पम्प से प्रवेश कर वाहन हेलीपेड ग्राउंड में एवं पुलिस पेट्रोल पम्प के सामने से प्रवेश…

छत्तीसगढ़ स्किल टेक में कौशल-आधारित निवेश को मिली नई गति : 13,690 करोड़ के स्किलिंग-लिंक्ड निवेश

छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति – मुख्यमंत्री साय रायपुर। भविष्य-उन्मुख कौशल विकास के साथ औद्योगिक विकास को सुदृढ़ रूप से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास विभाग एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को…

वीबीजी राम जी अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

रायपुर। ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने और 'विकसित भारत @2047' के राष्ट्रीय विजन को साकार करने की दिशा में भारत सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक पहल के तहत 'विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबीजीरामजी) अधिनियम 2025' लागू किया गया है। इस नए अधिनियम के प्रति लोगों…

भ्रष्टाचार पर डिप्टी सीएम अरुण साव का कड़ा रूख, तीन अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

रायपुर। जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए राज्य शासन ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गिरफ्तारी पर लोक निर्माण विभाग के एक ईई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बीजापुर के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में गंगालूर थाने में…

महिला क्रिकेटर्स की बल्ले-बल्ले : बीसीसीआई ने बढ़ाई फीस… एक फर्स्ट-क्लास और वनडे के लिए मिलेंगे 50 हजार

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेटर्स के लिए खजाना खोल दिया है। बोर्ड ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है। महिला क्रिकेटर्स को फर्स्ट क्लास और वनडे में प्रति दिन 50 हजार रुपए की मैच फीस दी जाएगी।…

रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप का समापन : राज्यपाल बोले- स्वास्थ्य शिविर सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल

रायपुर। आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के समापन अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल है। ऐसे शिविर समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करते…

भिलाई में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, बाहर आ गई पेट की आंते… आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले क छावनी थाना क्षेत्र में बीती रात मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से पेट पर ऐसा वार किया कि बड़े भाई की आतें बाहर आ गई। गंभीर रूप से घायल को सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती…

2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित, सीएम साय बोले- मातृशक्ति के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश को सबसे अधिक आशीर्वाद मातृशक्ति से मिलता है। माताओं और बहनों के स्नेह, विश्वास और समर्थन से ही सरकार को जनसेवा की ऊर्जा प्राप्त होती है। इसी भाव से प्रेरित…

जीवित पेंगोलिन के साथ पकड़ाया अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

रायपुर। वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय पेंगोलिन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक जीवित पेंगोलिन (सालखपरी) में बरामद किया गया है। यह कार्रवाई वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण पांडेय, मुख्य वन संरक्षक…

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों बिना प्रीमियम मिलेगा एक करोड़ से ज्यादा बीमा कवर, सरकार ने किया एसबीआई से एमओयू

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई…

जनादेश परब : केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया’

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर का भव्य आयोजन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा …

विधायक देवेन्द्र का अनसन : प्रबंधन की तरफ से नहीं मिला जवाब, DIC से मुलाकात तक जारी रहेगा उपवास

विधायक देवेंद्र ने कहा भिलाई नहीं बिकने देंगे भिलाई। बीएसपी प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों-अधिकारियों के हक के लिए विधायक देवेंद्र यादव का लगातार तीसरे दिन उपवास जारी रहा। जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की ओर से अधिकारी सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर पहुंचे और वार्ता हुई। शाम…

धान परिवहन में हेराफेरी, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर

महासमुंद। जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है, वहीं धान खरीदी में अनियमितता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के…

राजधानी रायपुर में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, वाॅटर खदान में दिखा शव… जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना इलाके में सोमवार को सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। माना क्षेत्र के ब्लू वॉटर क्षेत्र में पानी में लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस…

एमजे स्कूल विंटर कार्निवल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, 150 विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भिलाई। एम. जे. स्कूल, कोहका भिलाई द्वारा आयोजित विंटर कार्निवल एवं ड्रॉइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को अत्यंत उत्साहजनक एवं अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन में लगभग 150 विजेताओं को श्रेणीवार पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में लगभग 3000 से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने…