Latest Chhattisgarh News

संगीत संध्या में भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी की प्रस्तुति में झूमे लोग, बाबा की बारात से पहले भक्तिमय हुआ खुर्सीपार

8 मार्च को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम भिलाई| खुर्सीपार में महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा की बारात का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। संगीत संध्या में भजन सम्राट दिलीप…

लोकसभा चुनाव 2024 :  कांग्रेस ने दिए रणनीति बदलने के संकेत, कद्दावर नेताओं को उतारने की तैयारी

रायपुर। प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा के बाजी मारने के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची 3-4 दिनों में आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव हारने वाले मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़वाने…

रामलला दर्शन योजना : सीएम साय ने स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना, बोले- श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 850 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने…

CG Politics: कोरबा में भाजपा के दाँव से कांग्रेस चित्त! छत्तीसगढ़ में भाजपा का बड़ा चेहरा है सरोज पाण्डेय, बना चुकी है वर्ल्ड रिकार्ड

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। पिछले लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर कांग्रेस विजयी रही थी, उन दोनों सीटों पर भाजपा ने बड़ा दाँव चला है। खासतौर पर कोरबा में भाजपा के चक्रव्यूह में कांग्रेस फँसती दिख रही है। यहां से कांग्रेस की ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद हैं। भाजपा ने इस सीट…

Bhilai : चाय की दुकान में सेंधमारी, सिगरेट, चॉकलेट और आइसक्रीम तक उठा ले गए चोर

भिलाई। जुनवानी में आधी रात को चाय की दुकान में चोरों ने सेंधमारी की। सुबह जब दुकान का कर्मचारी पहुंचा तो उसने अपने मालिक को कॉल कर शटर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद दुकान का मालिक वहां पहुंचा तो देखा कि अज्ञात चोर ने गल्ले से…

राजिम कुंभ का फिर से लौटा वैभव, सीएम साय बोले – बीते पांच साल में बिगड़ गया था इसका स्वरूप

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। राजिम कुंभ की शुरूआत डॉ. रमन सिंह की मुख्यमंत्रित्व काल में हुई थी। पिछले पांच वर्षों की इसका स्वरूप कुछ बिगड़ गया था। इस वर्ष कुंभ का आयोजन 10 गुना…

पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला राज्य अतिथि का दर्जा, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में सीएम साय ने की घोषणा

मुंगेली। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण…

छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ काम करने का मिलेगा मौका: सीएम विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने दुर्ग संभाग के लिए 268 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टेक्नालॉजी की पढ़ाई कर रहे युवाओं को अब भिलाई में ही इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी के क्षेत्र में बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के…

महतारी वंदन योजना : एक दिन पहले ही महिलाओं खातों में आएंगे 1000 रुपए, सरकार ने इसलिए बदली तारीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से दी जाने वाली 1000 रुपए राशि अब एक दिन पहले उनके खातों में आ जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रुपए ट्रांसफर करने वाली थी लेकिन अब एक दिन पहले…

CG Crime : अंतरजिला मोटरसाइकिल गिरोह पकड़ाया, 9 लाख रुपए के 24 मोटर साइकिल बरामद

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरापी भीड़ वाले जगहों पर पार्क की गई दोपहिया वाहनों को पार कर देते थे। पुलिस ने इस मामले में जिले के आसपास के गांवों से 6 चोरों को गिरफ्तार किया…

सीएसवीटीयू  में सीएम साय ने किया आर्यभट्ट व पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, 22.96 करोड़ से बने हैं दोनों भवन

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के परिसर में 22.96 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित दो शैक्षणिक भवनों आर्यभट्ट भवन और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आर्यभट्ट भवन पर स्थित महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की मूर्ति पर…

श्री रामलला दर्शन योजना:  छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु 5 मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को 5 मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय श्री रामलला दर्शन के…

प्रदेश सरकार को बाबा की बारात का आमंत्रण, दया सिंह ने सबसे मुलाकात कर दिया बारात में आने का न्यौता

भिलाई। महाशिवरात्रि के मौके पर 8 मार्च को भिलाई में बाबा की बारात निकलेगी।  यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। यह आयोजन का 16वां वर्ष है। बाबा की बारात के लिए 31000 से ज्यादा आमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया…

बीजापुर में कुकर और टिफिन बम के साथ पकड़ाए पांच संदिग्ध, पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पुलिस व सुरक्षा बलों ने पांच संदिग्धों को पकड़ा है। यह सभी जांगला थाना क्षेत्र के कोतरापाल के जंगल से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया और इनके पास से कुकर बम, टिफिन बम सहित…

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की परीक्षा पर चर्चा, छात्रों से कहा- परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देना ही सफलता का मूलमंत्र

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता असफलता जीवन का हिस्सा है लेकिन व्यक्ति को लगातार अपनी काबिलियत पर काम करना चाहिए, व्यक्तित्व को मजबूत बनाना चाहिए, कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक भाव से धैर्य के साथ अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। ये गुण…