Latest Chhattisgarh News

मुख्यमंत्री साय ने राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़, कहा- एकजुट हो आगे बढऩे की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने…

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ : बीएसएफ के डीआईजी ने अफसरों व जवानों को दिलाई शपथ

भिलाई। रिसाली स्थित महानिरीक्षक मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सोमवार को शुभारंभ किया गया है। 28 अक्टूबर 2024 से 03 नवम्बर 2024 तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर शपथ समारोह हुआ। महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल आनन्द प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर उपमहानिरीक्षक…

छत्तीसगढ़ में आरक्षक पर लगा रेप का चार्ज… विधवा महिला ने दर्ज कराई शिकायत… जानिए क्या है पूरा मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरक्षक के खिलाफ एक विधवा महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। मामला जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ धारा धारा 376, (2)…

Bhilai Breaking : सांसद विजय बघेल के खेत में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच… जानिए क्या-क्या हुआ पार

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के खेत में चोरी का मामला सामने आया है। घटना 27 -28 दरमियानी रात की है। खेत की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने सोमवार को पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। सांसद के खेत में चोरी की खबर मिलते…

नौ साल के बच्चे की स्कूल में मौत, शिक्षक के कहने पर किचनशेड में गया था माचिस लेने

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक छात्र की स्कूल में मौत हो गई। शिक्षक के कहने पर 9 साल का छात्र किचनशेड में गया था। इस दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े से काट लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।…

जनसंख्या से तय होगा महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण, कैबिनेट की बैठक में फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण, नई औद्योगिक नीति का अनुमोदन, नया रायपुर के बसाहट और विकास के लिए विभिन्न संस्थाओं को रियायती दर पर भूखंड…

पुराना गंजमंडी में 5 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य आयोजन, तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

दुर्ग। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 5 नवंबर 2024 को पुराना गंजमंडी गजपारा दुर्ग में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर चौधरी द्वारा समारोह के सफल संचालन के लिए तीन सदस्यीय कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अरविंद कुमार…

रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप में वेस्ट मटेरियल का हुआ बेहतर इस्तेमाल, स्क्रैप से बना दिया एक टन वजनी गणेश की प्रतिमा

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप रायपुर (WRS work shop) में वेस्ट मटेरियल से आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया जा रहा है। आर्ट स्वच्छता अभियान 4.0 के तहत स्क्रैप आइटम से बने 11 कलाकृतियों  का प्रदर्शन सोमवार को किया गया। इस दौरान 1 टन वजनी भगवान गणेश…

स्कंदषष्ठी महायज्ञ : 5 नवंबर को गो पूजन के साथ शुरू होगा अनुष्ठान, तमिलनाडू के वेदाचार्य होंगे शामिल

भिलाई। आमदीनगर हुड़को स्थित स्कंदाश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कंदषष्टी महायज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है। 27वें स्कंदषष्टी महायज्ञ की शुरुआत 5 नवम्बर को सुबह 5:30 बजे गऊ पूजा के साथ होगी। सुबह 6 बजे थी बिनेश्वर पूजा श्री पुण्यागवचन, श्री आचार्यावर्णम, रिक विक पूजा,…

बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा के लिए रवाना हुए जशपुर के 30 बच्चों के नाम, अंतरिक्ष यात्रा पर स्पेसक्राफ्ट… 2030 में पहुंचेगा

रायपुर। सोमवार को अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर यूरोपा क्लीपर नामक अंतरिक्ष यान बृहस्पति और उसके चंद्रमा यूरोपा के लिए रवाना हुआ। यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी से परे जीवन की तलाश के लिए बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा की बर्फीली परत के नीचे जमे…

भारतीय रेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया कमजोर बच्चों की सुरक्षा के लिए लॉन्च की एसओपी

बच्चों के लिए रेल यात्रा को सुरक्षित और तस्करी मुक्त बनाने के भारतीय रेल की की पहल रायपुर। देशभर में रेल परिसरों में पाए जाने वाले कमजोर बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल में, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से 25 अक्टूबर,…

Bhilai Breaking : बीएसपी में हड़ताल का दिखा असर, सभी गेट पर यूनियनों का प्रदर्शन… जानें ताजा अपड़ेट

भिलाई। 39 माह के एरियर्स सहित अन्य मांगों को लेकर भिलाई स्टील प्लांट की सभी यूनियनों द्वारा सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल शुरू की। प्लांट में हड़ताल का असर दिख रहा है। सुबह पांच बजे से ही यूनियन के नेता व  कर्मचारी प्लांट के गेट पर जमा होने लगे। संयुक्त…

मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, सर्जन सहित तीन निलंबित

रायपुर। दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने वालों पर साय सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में सामने आने के बाद सरकार प्रभावितों का राजधनी रायपुर के मेकाहरा में इलाज करा रही है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को निलंबित कर दिया है। सरकार…

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी के बेटे ने की आत्महत्या, हाथ की नस व गला काटकर दी जान

रायपुर-भोपाल। छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे मोहन शुक्ला के बेटे ने भोपाल के अपने मकान में हाथ की नस और गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम 54 वर्षीय तुषार शुक्ला था। बताया जा रहा है कि तुषार शुक्ला पिछले दो सालों से डिप्रेशन में चल रहे थे। भोपाल के…

विधायक रिकेश बने  डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष, कहा – खेल के प्रति रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग  का अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश ओलंपिक संघ से एफिलिएटेड डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स संघ दुर्ग का रविवार को सुपेला स्थित एक निजी होटल में चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के रूप में विधायक रिकेश सेन को…