Latest Chhattisgarh News

झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, आवासीय योजनाओं का करेगी अध्ययन

रायपुर। झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम अध्ययन प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची है। यह दल 15 से 18 अप्रैल 2026 तक राज्य में प्रवास कर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की आवासीय योजनाओं, नियमों, प्रक्रियाओं और नवाचारों का विस्तृत अध्ययन करेगा। गुरूवार को छत्तीसगढ़ गृह…

छत्तीसगढ़ के 430 युवाओं को मिला शासकीय सेवा का अवसर, प्रयोगशाला परिचारकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं के सशक्त भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान…

आकाशगंगा सुपेला से शिफ्ट होगी थोक सब्जी मंडी, संभागायुक्त और कलेक्टर ने देखी जगह

भिलाई में सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट निर्माण के लिए प्रशासनिक पहल शुरू भिलाई। आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट के विकल्प के रूप में सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह गुरूवार को नगर निगम…

9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में 9 बी.टी. सड़कों के लिए एक करोड़ 49 लाख 55 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी…

अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी : इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण

रायपुर। कोंडागांव जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्यधारा में लौटकर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कुधुर…

बिहान योजना से बदली जिंदगी: बकरी पालन से इंद्रनिया बाई बनीं ‘लखपति दीदी’

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार की योजनाएं लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड गौरेला के ग्राम लालपुर की इंद्रनिया बाई ने अपने साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की एक प्रेरक कहानी लिखी…

तालाब केवल एक गड्ढा नहीं, भविष्य की उम्मीद : शासन के 2.75 लाख रुपए से तालाब का निर्माण

रायपुर। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पहरनादादर की रहने वाली बिसाहिन कभी केवल वर्षा आधारित खेती पर निर्भर थीं। बारिश पर निर्भरता  के कारण उत्पादन कम होती थी, जिसके  कारण बिसाहिन के परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पाता था। सीमित संसाधन और अनिश्चित आय के कारण जीवन…

मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि एवं ग्रामीण समृद्धि के संकल्प को साकार करते हुए जिला सूरजपुर  के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ अमोरनी (सारासोर) में पनारी नाले का मनरेगा के तहत सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार किया गया है। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन…

आईईडी धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल, बारूद बिछाकर नक्सलियों ने किया हमला

रांची। नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बड़ा हमला हुआ है। झारखंड के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में…

छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरूआत, पोर्टल पर जाकर खुद भर सकते हैं अपनी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। गुरूवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज…

डीएवी सेक्टर -2 का शत-प्रतिशत परिणाम, शानदार प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने किया स्कूल का नाम रोशन

भिलाई। सीबीएसई के द्वारा बुधवार को कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया गया। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 भिलाई का दसवीं  बोर्ड का परीक्षा फल शानदार रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का मान बढ़ाया। दसवीं बोर्ड का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। केतन कुमार ने 95.6%, आईशा पांडा…

Breaking News : छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों में शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में…

जनगणना 2027 : सीएम साय ने स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज…

एक ऑपरेशन और बदला जीवन… सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, सीएम ने दिया आशीर्वाद

रायपुर। कहते हैं कि सही समय पर मिला इलाज किसी की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है। सुकमा जिले की 13 वर्षीय बालिका टुंकी लावण्या की कहानी इसी बात का जीवंत उदाहरण है, जिसने कठिन परिस्थितियों और वर्षों की पीड़ा के बाद आखिरकार एक नई मुस्कान और नया आत्मविश्वास पाया है।…

मोबाइल टॉवर की बैटरी चुराकर बेचते थे शातिर, लाखों की बैटरियों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले शातिर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 93 बैटरी सहित 11 लाख से अधिक का मशरुका…