सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले
सुसाइडल नोट में दर्ज आठ लोगों से पूछताछ करेगी जीआरपीअवैध शराब व सट्टेबाजी को लेकर चर्चित स्टोर पारा पुरेना में एक और घटनाभिलाई। सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से तंग आकर एक विवाहित युवक ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस की मानें तो मौके से मिले सुसाइडल नोट में…
ओवरटेक का विरोध किया तो निकाला चाकू और घुसा दिया पेट में, 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल है। सड़क पर बेतरतीब बाइक चलाते इन बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू चला दिया था। गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती है,…
जल जीवन मिशन: 44 गांवों के लिए 18.65 करोड़ रूपए की मंजूरी…
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना के तहत 44 गांवों के…
ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उत्पादों को अच्छा बाजार दिलाने गुणवत्ता, कीमत और मार्केटिंग पर दिया जाए ध्यान: भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के गौठानों के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में तैयार होने वाले उत्पादों को अच्छा बाजार दिलाने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता, उचित कीमत और मार्केटिंग पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि उत्पादों की बिक्री बढ़े और इसका अधिक…
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भाटापारा मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलायी शपथ
रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील शर्मा,उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू सहित सदस्यों को शपथ दिलाई। कृषि मंत्री चौबे ने…
मानसून के दौरान बारिश, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 26 लोगों की मौत, नदियां उफान पर
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। तो वहीं दर्जनों लोगों और जानवरों की मौत हो गई है। इस बारे में अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने…
गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढ़ में माईबाप की जिम्मेदारी तय
-दीपक रंजन दासओहदा का मतलब सिर्फ बड़ा दफ्तर और घूमने वाली कुर्सी नहीं होती। ऐसे कर्मचारियों/अधिकारियों पर जिम्मेदारी भी ज्यादा होनी चाहिए। जारी सप्ताह में छत्तीसगढ़ में हुई दो घटनाओं ने इसका तगड़ा इशारा किया है। मंदिरहसौद के हायर सेकण्डरी स्कूल में प्राचार्य समेत 11 लोग समय पर ड्यूटी नहीं…
देश में छत्तीसगढ़ मॉडल सफल, प्रदेश में बेरोजगारी की दर हुई न्यूनतम – मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री ने ''आमा पान के पतरीÓÓ छत्तीसगढ़ी गीत गाकर कार्यक्रम में बांधा समांमुख्यमंत्री 'महासंवादÓ कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गीत ÓÓआमा पान के पतरी, कलेरा पान के दोनाÓÓ गीत गाकर समां बांधा। वाक्या एक निजी चैनल के द्वारा आयोजित महा संवाद कार्यक्रम का था। जब मुख्यमंत्री…
विभागीय योजनाओं का सतह पर क्रियान्वयन देखने पहुँचे प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी
गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए समयसीमा पर समाप्त करें निर्माण कार्यजिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने पाटन ब्लाक में निर्माण कार्यों का किया व्यापक निरीक्षणदुर्ग। जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने पाटन में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के तुरंत पश्चात जिले में अधोसंरचना निर्माण…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात… नई मछली पालन नीति के लिए जताया आभार
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश धीवर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ राज्य में नवीन मछली पालन नीति की मंजूरी देने के लिए साल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया। धीवर महासभा के…
डीएपी की दिक्कत की आशंका के चलते वैकल्पिक साधनों के बारे में किसानों को करें जागरूक
जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने पाटन में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, कहा खेती किसानी के सीजन में किसानों की समस्याओं पर नजर रखना सर्वोच्च प्राथमिकतादुर्ग। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते डीएपी की दिक्कत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुई है। शासन इस बात का प्रयत्न कर रही है…
मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : एक लाख से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज
रायपुर । मुख्यमंत्री दाई दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब एक हजार 439 कैम्प लगाएं जा चुके है और इनसे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली एक लाख 6 हजार 700 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों का…
आकाशगंगा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के लिए महापौर नीरज पाल एवं सब्जी व्यापारी संघ के मध्य हुई सार्थक चर्चा…
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आकाशगंगा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए निगम के सभागार में सब्जी मंडी के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ महापौर नीरज पाल एवं निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। महापौर नीरज पाल ने कहा कि…
शहीद कपिल देव के नाम पर होगा नेहरू नगर का मैदान… महापौर नीरज पाल ने की घोषणा
भिलाई । विगत 03 जुलाई को इंफाल लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडे शहीद हो गए। 107 बटालियन गोरखा राइफल्स मणिपुर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद रहे शहीद कपिलदेव की स्मृतियों को संजोने भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा से महापौर…
बीएसपी ने इनवॉइस और टेस्ट सर्टिफिकेट में डिजिटल सिग्नेचर सिस्टम किया लागू…
भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र भारत सरकार की डिजिटल पहल के अनुरूप सुरक्षा में सुधार और डिजिटलीकरण को बढ़ाने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। वाणिज्यिक वाहनों के लिए वाहन ट्रैकिंग सिस्टम और बिक्री सामग्री परिवहन वाहनों के लिए टेस्ट सर्टिफिकेट और एरिया पास सिस्टम के क्षेत्रों में दो…


