ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
सुसाइड नोट में बयां किया दर्द: महिला बॉस से पत्नी की नजदीकी, साथ रहने की जिद से आहत पति फंदे पर झूला
सुसाइड नोट में बयां किया दर्द: महिला बॉस से पत्नी की नजदीकी, साथ रहने की जिद से आहत पति फंदे पर झूला
SHARE

सुसाइडल नोट में दर्ज आठ लोगों से पूछताछ करेगी जीआरपी
अवैध शराब व सट्टेबाजी को लेकर चर्चित स्टोर पारा पुरेना में एक और घटना
भिलाई। सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से तंग आकर एक विवाहित युवक ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस की मानें तो मौके से मिले सुसाइडल नोट में आठ युवकों के नाम दर्ज है। जीआरपी घटना के बाद उन आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। अवैध शराब व सट्टेबाजी को लेकर हमेशा से चर्चित रहे स्टोर पारा पुरेना में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है।

स्टोर पारा पुरेना निवासी सुभाष स्वाईं पिता जयराम स्वाईं ( 32 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची भिलाई जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। लेकिन दो छोटे बच्चों के पिता सुभाष के खुदकुशी के मामले ने पुरेना के लोगों को हिलाकर रख दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाडल नोट भी बरामद किया है। जिसके आधार पर सुभाष के सट्टा खाईवालों से प्रताडि़त होने का संकेत मिल रहा है। सुसाइडल नोट में आठ युवकों के नाम होने की भी चर्चा है। इन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सुभाष के खुदकुशी की असलियत सामने आ सकती है।

जीआरपी भिलाई तीन ने बताया कि वार्ड 38 स्टोर पारा निवासी सुभाष स्वाईं पिता जयराम स्वाई 32 वर्ष विवाहित ने गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था सभी अपने काम में व्यवस्त थे। मृतक शराब का आदी था। जिससे लगातार उसकी तबियत भी खराब रहती थी। जिसका उपचार भिलाई-3 के सिरसा गेट स्थित निजी नर्सिंग होम में जारी थी। जहां से डिस्चार्ज होने के बाद से तबियत और अधिक बिगड़ गई थी। मृतक सुभाष स्वाईं के चार भाई एक बहन है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसायडल नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें स्टोर पारा के 8 लोगों का नाम लिखा हुआ है। जिसमें से कुछ सट्टे के बड़े कारोबारी भी है। फिलहाल जीआरपी चरोदा मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जिनका नाम सुसायडल नोट में लिखा है। उनके प्रताडऩा से ही आत्महत्या करना नोट में अंकित है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 

पिता भी करता है सट्टा खाईवाली
स्टोर पारा पुरेना में चर्चा है कि जिस युवक सुभाष स्वाईं ने सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से तंग आकर खुदकुशी जैसा कदम उठाने को मजबूर हुआ, उसका पिता जयराम स्वाईं भी सट्टा खाईवाली करता है। ऐसे में सुभाष ने अपनी खुदकुशी के लिए जिन आठ तथाकथित सट्टा कारोबार से जुड़े युवकों को जिम्मेदार ठहराया है उनसे जयराम स्वाईं का संबंध होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। हो सकता है अपनी बीमारी और सट्टा के रुपयों के लेनदेन का दबाव झेलने में बेबशी का शिकार होने पर सुभाष ने मौत का रास्ता चुन लिया।

मिनी बाम्बे है स्टोर पारा की पहचान
रिसाली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पुरेना के स्टोर पारा की पहचान मिनी बाम्बे के रूप में होती है। इस पहचान के पीछे यहां होने वाले शराब के अवैध कारोबार सहित जुआ और सट्टा जैसी सामाजिक कुरीतियों के हमेशा से फलने फूलने को कारण बताया जाता है। रेलवे क्षेत्र होने से यहां कानून व्यवस्था के साथ ही अवैधानिक कार्यों को रोकने की जवाबदेही जीआरपी थाने की है। लेकिन जिस तरह से स्टोर पारा में शराब, जुआ और सट्टा का कारोबार बेखौफ अंदाज में चलता है उससे जीआरपी की भूमिका पर हमेशा से सवालिया निशान लगते रहा है।

Gustakhi Maaf: कालिख सिर्फ कोयले की नहीं होती
Bhilai : टेलीग्राम पर प्रोडक्ट की रेटिंग के नाम पर पहले फंसाया, फिर खाते से निकाल लिए 2 लाख रुपए… महिला हुई ठगी का शिकार
केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला संभव, दो लाख तक का होगा फायदा
क्या आप भी इंस्टा के दिवाने हैं तो यह खबर आपके लिए… इंस्टा पर रील की शौकीन महिला का हुआ ऐसा हाल… जानकर रह जाएंगे हैरान
अनार का सेवन जरूर करते होंगे आप लेकिन नहीं जानते होंगे ये फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओवरटेक का विरोध किया तो निकाला चाकू और घुसा दिया पेट में, 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
Next Article पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ, मिली एक और उपलब्धि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने डोर टू डोर संपर्क कर आम लोगों की समस्याओं को किया निराकरण

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?