CG Goverment

Latest CG Goverment News

खाद की कालाबाजारी : एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस

धमतरी। जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि कई निजी और सहकारी विक्रय केन्द्रों…

खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त

रायपुर। राजनांदगांव जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी, 2 हाईवा और 1 माजदा वाहन जब्त किया है। मुरूम और चूना पत्थर गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर सभी वाहनों को कब्जे में लेकर…

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान”

रायपुर। भारत आज तीव्र गति से आधुनिक बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) और सुदृढ़ आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करते हुए देश को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। विकास के इसी दूरदर्शी दृष्टिकोण…

खनिज के अवैध परिवहन के मामले में 13 वाहन जब्त

रायपुर। सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को जब्त किया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने देर रात सघन जांच अभियान चलाकर चूना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए हाईवा और ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। सभी वाहनों…

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी समुचित और ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव सोमवार को मंत्रालय में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। ब्लैक स्पॉट सुधारने…

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

रायपुर। भीषण गर्मी, उमस और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने पूरी प्रतिबद्धता के साथ मैदान में डटी हुई है। ग्रीष्म काल में ग्रामीणों तक स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम…

शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

रायपुर। राज्य शासन की संवेदनशील पहल और दूरस्थ अंचलों तक बिजली सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता ने धमतरी जिले के गंगरेल डुबान क्षेत्र स्थित ग्राम तुमाखुर्द निवासी सियाराम मरकाम के परिवार के जीवन में फिर से रोशनी लौटा दी है। वर्षों पहले स्थापित सोलर होम लाइट सिस्टम…

61 परिवारों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, महिलाओं और बच्चों को मिली बड़ी राहत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने का माध्यम बन रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगलों से घिरे ग्राम बेंगटा में इस योजना ने पेयजल संकट को दूर कर ग्रामीणों के जीवन…

 बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में दंतैल हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत, वन विभाग का हाई अलर्ट जारी

रायपुर। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के हमले की घटना में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतक के परिजनों को वन विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 25,000 रुपए प्रदान की…

हौसले की उड़ान : 75 प्रतिशत श्रवण बाधित पूजा साहू ने झुग्गी से निकलकर नेट परीक्षा में रचा इतिहास

गरीबी और संघर्षों को हराकर चमकाया जिले का नाम, समाज कल्याण विभाग ने बढ़ाया मदद का हाथ रोजगार के लिए तत्काल 10 हजार रूपए मासिक मानदेय की व्यवस्था, पीएचडी के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार शुरू रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील नीतियां और त्वरित प्रशासनिक पहल अब जरूरतमंदों के जीवन…

हाइवे पर अचानक रूके डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का किया औचक परीक्षण

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा के पास हाईवे में रुककर डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा की कार्यप्रणाली का औचक परीक्षण किया। सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और रिस्पॉन्स टाइम को परखने के लिए उन्होंने स्वयं डायल-112 पर कॉल कर मारपीट और सड़क दुर्घटना का…

ज्ञानभारतम् मिशन के सर्वेक्षण में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पांडुलिपि

रायपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञानभारतम् मिशन राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु व्यापक तथा सुनियोजित कार्यवाही  की जा रही है। इसी क्रम में जिले को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ज्ञानभारतम् मिशन के…

एवरेस्ट चढ़ने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता की बिगड़ी तबीयत, काटमांडू में चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को समन्वय कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ देश का झंडा गाड़कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। करीब…

सीएम साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास

लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय समागम में देशभर से जुटे हजारों जनजातीय प्रतिनिधि नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रविवार को जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का विराट संगम देखने…

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, जनसहभागिता से गूंजा बलौदाबाजार

बलौदाबाजार। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (22 मई) पर पूरे देश में प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बलौदाबाजार के वनमण्डलाधिकारी ने कहा कि हम सभी जैव विविधता के संरक्षण व संवर्धन का सामूहिक संकल्प लें और प्रकृति के…