ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipurRajnandgaon

खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त

By Poonam Patel
Published: May 25, 2026
Share
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त
SHARE

रायपुर। राजनांदगांव जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी, 2 हाईवा और 1 माजदा वाहन जब्त किया है। मुरूम और चूना पत्थर गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव तहसील के बीजाभाठा, लक्ष्मणभरदा, सालिकझिटिया, डोंगरगांव, कुमरदा और अर्जुनी क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खैरागढ़ निवासी किशोर पटेल के स्वामित्व वाली जेसीबी मशीन क्रमांक सीजी 08 बीए 2050 से चालक हरेन्द्र निषाद द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करते पाया गया। वहीं राजनांदगांव निवासी दुर्गेश देवांगन के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 एएन 4987 से चालक तोमन साहू द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

इसी तरह राजनांदगांव निवासी रोमील गोलछा के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 एबी 6714 और अर्जुनी निवासी हरि साहू के स्वामित्व वाले माजदा वाहन सीजी 15 एसी 2651 से चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा।

यह तो लापरवाही की हद है…. तीन दिन में रिपोर्ट मिलने का दावा लेकिन सप्ताह भर बाद भी भटक रहे संदिग्ध… सीएचएमओ को नहीं है कोई जानकारी
Breaking News: मोदी सरनेम मामले में सजा मिलने के बाद बड़़ा एक्शन, राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
मुंबई हाईकोर्ट ने कहा: देह व्यापार अपराध नहीं, किसी भी वयस्क महिला को अपना पेशा चुनने का अधिकार
मूर्तिकार अंकुश ने बनाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा, स्मृति नगर के बाल उद्यान में होगी स्थापित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान”
Next Article खाद की कालाबाजारी : एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?