Breaking News

Latest Breaking News News

100 रुपए किलो टमाटर खरीदने यहां लोगों का लगा हुजूम, पलक झपकते ही बिक गए 270 किलो टमाटर… जानिए क्या है माजरा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है। लोगों को एक किलो टमाटर के लिए 100 से 140 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां टमाटर खरीदने ऐसी भीड़…

अमृत भारत स्टेशन योजना : छत्तीसगढ़ के 30 रेलवे स्टेशन बनेंगे मॉडल, राज्यसभा में रेलमंत्री ने बताया क्या है इसका प्लान

रायपुर। भारत सरकार द्वारा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर शोर से काम किया जा रहा है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को सुविधाजनक बनाया जा रहा है। साथ की छोटे व मध्यम रेलवे स्टेशनों को भी मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में डेवलप करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके…

फेल हुआ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, सीएम बघेल बोले- अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों में कोई तथ्य नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में चर्चा के दौरान जवाब में कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो हमने ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की बात…

खुलासा : प्रेम प्रसंग में तीसरे शख्स की एंट्री, गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या… सुखे तालाब में दफन मिली थी लाश

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिन पहले सूखे तालाब में मिली युवती की लाश का मामला सुलझ गया है। युवती की हत्या के बाद शव को दफना दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जांच शुरू की और युवती के प्रेमी तक…

गुस्ताखी माफ : भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर करवा ली बेइज्जती

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आखिरी सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने आखिर अपनी बेइज्जती करवा ही ली। बहस में कल के विधायकों ने कद्दावरों को सड़कछाप तक कह दिया। प्रत्येक वार पर ऐसा पलटवार हुआ कि विपक्ष को अपनी लज्जा बचाने के लिए सदन छोड़कर भागना पड़ा। वैसे भी…

Big News: भारी वाहन की चपेट में 20 से ज्यादा मवेशी, 17 की मौत… हादसे के बाद चालक फरार

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सड़क पर भारी वाहन की चपेट में आने से 17 मवेशियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है अज्ञात भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक 20  से ज्यादा मवेशियों को कुचल दिया और फरार हो…

Railway breaking : रेलवे ने फिर रद्द की कई ट्रेनें, झारसुगुडा से नागपुर के बीच यात्रियों को होगी दिक्कत… यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा एक बार फिर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस बार नागपुर से लेकर दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुडा व कोरबा तक के यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड…

Breaking News : निलंबित IPS जीपी सिंह की सेवा समाप्त, आय से अधिक संपत्ति व राजद्रोह के थे आरोपी… पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी

रायपुर। राजद्रोह व आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए निलंबित आईपीएस जीपी सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की सेवा समाप्त कर दिया गया है। केन्द्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।  जीपी सिंह को राजद्रोह,…

खारून नदी में बह गए 16 मवेशी, नदी किनारे छोड़ा था चरवाहे ने… तीन के शव बरामद

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र स्थित खारुन नदी के तेज बहाव में 16 मवेशी बह गए। शुक्रवार को चरवाहे ने मवेशियों को नदी किनारे छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान तेज बहाव में मवेशी बह गए। इस बीच मवेशी जलकुंभी में फंस गए। सूचना मिलने के बाद…

यूपीएससी के टॉपर्स ने स्टूडेंट्स को बताए टिप्स, रायपुर के ‘टॉपर्स टॉक’ में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दूर की अपनी शंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन द्वारा "टॉपर्स टॉक" कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूपीएससी के टॉपर्स ने इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सवालों के जवाब दिए। इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को समाधान जाना। यूपीएससी टॉपर्स के साथ इंटरैक्टिव सत्र के दौरान…

तहसीलदार और उप अभियंता पर लगा जुर्माना, कार्य में लापरवाही पर राज्य सूचना आयोग ने की कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना देने में लापरवाही बरतने पर दो जन सूचना अधिकारियों पर 25- 25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। इन अधिकारियों में एक तत्कालीन तहसीलदार और एक तत्कालीन उप अभियंता शामिल है। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत…

Cg Politics: बंगाल की तर्ज पर आक्रामक चुनाव लडऩे के मूड़ में, भाजपा, शाह के निर्देश, – ढूंढो कांग्रेस की कमजोरियां

भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। भाजपा नेतृत्व को यह आभास हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हराना आसान नहीं होगा। इसलिए पार्टी ने अपनी रणनीति में व्यापक स्तर पर बदलाव करने की सोची है। चुनाव की पूरी कमान गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथों में ले ली है और वे…

CG में धर्मांतरण पर बवाल : लोगों की परेशानियों को दूर करने चर्च बुलाता है सिपाही, हिन्दू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। इस बार मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक सिपाही लोगों को परेशानियां दूर करने के लिए चर्च बुला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को हिन्दू…

छात्राओं को गर्ल फ्रेंड बनने को कहता है यहां का स्कूल टीचर, आयोग तक पहुंची शिकायत… जांच हुई तो लगा शिकायतों का अंबार

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्कूल टीचर पर छात्रओं ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं की यह शिकायत राज्य बाल संरक्षण आयोग तक पहुंच गई। इसके बाद आयोग की टीम ने दबिश दी जो छात्राओं ने खुलकर बयान दिया। इस दौरान 10वीं की 2 छात्राओं…

CG Crime : मंत्रालय का बड़ा अधिकारी सरपंच को किया ब्लैकमेल, यूपी से पकड़ाया शातिर बदमाश

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले सरपंच को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जिले के केरा गांव के सरपंच लोकेश कुमार शुक्ला को एक शख्स ने फोन किया और खुद को मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताते हुए ब्लैकमेल करते हुए रुपए की मांग की। इस मामले में…