Breaking News

Latest Breaking News News

जिले में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, जूनियर इंजीनियर ने लगाई फांसी और महिला ने पांच मंजिल से कूदकर दी जान

दुर्ग। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के कातुलबोर्ड के रहने वाले प्रतीक साहू ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने अपने दोनों हाथों को बांधकर फांसी लाकर खुदकुशी की है। मृतक प्रतीक विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर रायपुर सिलतरा में पदस्थ था और…

दोषमुक्त हो चुके सरकारी कर्मचारी के खिलाफ नहीं चलेगा अपराधिक प्रकरण का मामला-हाईकोर्ट

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रकरण में निर्धारित किया है कि जांच में दोषमुक्त हो चुके शासकीय सेवक के खिलाफ अपराधिक प्रकरण निरंतर नहीं चल सकता। इस आधार पर याचिकाकर्ता के खिलाफ अपराधिक प्रकरण निरस्त करने का आदेश दिया। विभागीय जांच के बाद दोषमुक्त होने के बाद भी कार्यपालन यंत्री के…

अपहरण और हत्या की घटना में शामिल महिला नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। गंगालूर इलाके में विभिन्न घटनाओं में शामिल रही एक महिला नक्सली को पुलिस ने अस्पताल परिसर से पकडऩे में सफलता हासिल की हैं। पुलिस के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में शामिल रही महिला नक्सली जनमिलिशिया सदस्य रुखनी पुनेम उर्फ नमिता गायता पिता सोमलु उम्र 24 निवासी…

CG Breaking : दिन दहाड़े छात्रा का अपहरण, चंद घंटों में पुलिस ने बदमाश को दबोचा… सकुशल मिली नाबालिग

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को दिन दहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण होने से हड़कंप मच गया। छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी इस दौरान रास्ते में कार सवार बदमाश उसे उठा ले गया। घटना की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस एक्टिव हुई। घटना के…

शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं लगेंगे ठेले, कलेक्टर का निर्देश… 15 हजार ठेले किए जाएंगे व्यवस्थित

भिलाई। दुर्ग-भिलाई के अंतर्गत अब बिना रजिस्ट्रेशन के ठेले नहीं लगाए जाएंगे। बुधवार को दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने नगरीय निकाय से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी निकायों को यह निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाजार और यातायात सुविधा को देखते हुए सड़क किनारे समान बेचने लगे…

सर्विस रोड पर चला भिलाई निगम का बेदखली अभियान, कंडम वाहनों को हटाए, 20 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी वसूला

भिलाई। नेशनल हाइवे के साथ वाले सर्विस रोड पर कब्जों पर बुधवार को भिलाई निगम ने बेदखली अभियान चलाया। इस दौरान दक्षिण गंगोत्री एवं उत्तर गंगोत्री क्षेत्र के 35 स्थानों से कब्जा हटाया गया। बांस बल्ली से अवैध कब्जा कर व्यापार किया जा रहा था उनके ठेले खेमचों को हटाया…

Bhilai Breaking : सेफ नहीं हैं शहर के बैंक, पुलिस की जांच में मिली कई बैंकों में खामियां… अब जारी होगा नोटिस

भिलाई। ट्विन सिटी दुर्ग भिलाई के बैंक सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस की जांच में शहर के कई बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में खामियां पाई गई हैं। ऐसे बैंकों को अब दुर्ग पुलिस द्वारा नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं जांच के दौरान बैंक के अधिकारियों को आवश्यक…

आदर्श मार्केट बनेगा पावर हाउस का बाजार, चेंबर पदाधिकारियों ने आयुक्त ने मिलकर बताया पूरा प्लान

भिलाई। शहर का सबसे पुराना व व्यस्त बाजार पावर हाउस भिलाई को आदर्शा बाजार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेंबर के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास से मुलाकात…

राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना, रांची में खेली जाएगी प्रतियोगिता

भिलाई। राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम तैयार कर ली गई है। साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष व बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बछोर व बीएसपी सायकल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने टीम की घोषणा की। टीम में अधिकतर खिलाड़ी बीएसपी साइकिलिंग क्लब के खिलाड़ी…

बीसीसीआई ने बढ़ाया राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट, बने रहेंगे भारतीय टीम के कोच….  कोचिंग स्टाफ में बदलाव नहीं

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बात की घोषणा कर दी है कि राहुल द्रविड़ ही टीम इंडिया के कोच रहेंगे। बीसीसीआई ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। वहीं, कोचिंग स्टाफ में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है…

Big News : गुंडा-बदमाशों को जमानत दे रहे हैं तो हो जाएं सावधान, दुर्ग पुलिस करने जा रही है यह काम… पढ़ें पूरी खबर

भिलाई। गुंडा बदमाशों को जमानत देना भी भारी पड़ सकता है। दुर्ग एसपी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर मंगलवार को दुर्ग पुलिस ने शहर के निगरानी गुंडा बदमाशों की हाजिरी लगवाई गई। दुर्ग जिले के अलग अलग थानों में 100 अधिक बदमाशों को बुलाकर शहर में शांति बनाए रखने सख्त…

Accident : आमने-सामने से टकराए हाईवा और कार, तीन की मौत

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में बीती रात हाइवा व कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला सहित तीन की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शवों को सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा। मृतक स्मृति नगर के…

CG Elections 2023 : मतगणना की तैयारियां पूरी, प्रेक्षकों की निगरानी में 14 टेबलों पर एक साथ होगी मतगणना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों में प्रेक्षकों…

सुरंग में कैद 41 मजदूर सुरक्षित निकले बाहर, परिजनों ने मनाया जश्न, मशीन की जगह हाथों ने दिखाया दम

देहरादून। दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर आ गए हैं। रैट माइनर्स की टीम ने मंगलवार को मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने में सफलता पाई। बीते 17 दिनों से कई टीमें बचाव अभियान में जुटी थीं। आगर मशीन के फेल होने के…

IND vs AUS टी-20 : रायपुर में टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लगी लंबी लाइन, 1 दिसंबर को होना है मैच

रायपुर। राजधानी रायपुर में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी 20 मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। इसके लिए टिकट बिक्री शुरू हो गई है। मैच की टिकट ऑनलाइन बुकिंग जा रही है। वहीं…