Breaking News

Latest Breaking News News

सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आए पांच बाइकर्स, सड़क पर स्टंट कर वीडियो किया था वायरल

भिलाई। सुपेला पुलिस ने शनिवार को सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले पांच बाइकर्स को हिरासत में लेकर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। दरअसल उक्त बाइकर्स सड़क पर स्टंट करने के साथ ही इसकी वीडियो बनाकर यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया…

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा व अरुण साव

रायपुर। राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में बागेश्वर धाम  मंदिर के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमान कथा का वाचन किया गया। प्रदेश के दोनो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवम अरूण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया। इस…

पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा तो घर छोड़ दिया, 6 साल बाद इस हाल में मिला… देखकर पुलिस भी हैरान

ग्वालियर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने एक ऐसे युवक को खोज निकाला जो 6 साल पहले घर छोड़कर जा चुका था। पढऩे में उसकी दिलचस्पी नहीं थी और तरह-तरह के बहाने बनाने लगता था। इसके कारण पिता अक्सर पिटाई कर दिया करते थे।  नाराज होकर 10वीं क्लास का वह…

सीमा सुरक्षा बल ने हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस, महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण

भिलाई। 26 जनवरी 2024 को भिलाई स्थित सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं अधिकारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया। सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी देने के बाद महानिरीक्षक ने सीमा…

अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल… 31 जनवरी को गोंदिया से चलेगी पहली ट्रेन

भिलाई। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने यहां के लोगों को नि:शुल्क दर्शन कराने का वादा किया था। वादे के मुताबिक अब इसका समय आ गया है। सरकार की घोषणा के बाद अब रेलवे ने आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया…

बिलासपुर-उसलापुर के बीच बना रेल फ्लाईओवर, दूर होगी बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की समस्या

बिलासपुर। उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर काम पूरा हो गया है और शुरू कर दिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में…

दुर्ग के मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल पार, दो नाबालिग पकड़ाए… 17 मोबाइल फोन बरामद

दुर्ग। पद्मनाभपुर पुलिस ने यहां के एक मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर यहां से लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी है। इस मामले में पुलिस…

सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, अब खाएंगे जेल की हवा… रायपुर में 16 बाइकर्स पर एफआईआर

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स पर पहली बार बड़ी कार्रवाई की गई है। राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वाले 9 बाइकर्स के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वहीं राखी थाना पुलिस ने 7 बाइकर्स पर एफआईआर किया है। सभी की…

जज बनाम जज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज बनाम जज मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 29 जनवरी तक टाल दी है। साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट में फर्जी जाति…

एमजीएम स्कूल में हादसा: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट से तीन बच्चे झुलसे, स्कूल प्रशासन बन रहा अनजान

कोरबा। बालको नगर के अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एमजीएम स्कूल बालको के तीन छात्रों की इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस से जलने की घटना सामने आई है। हादसे में तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार बालको…

कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी मुरिया दरबार, रक्षा मंत्रालय ने शुरू की पोल… आप ऐसे कर सकते हैं अपना वोट

रायपुर। 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर गणतंत्र-दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार प्रदर्शित की गई। परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों के बारे में आम-नागरिकों की राय लेने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक पोल की शुरुआत की है।…

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अरविंद कुमार एक्का को रिटर्निंग ऑफिसर-64 दुर्ग शहर, तत्कालीन अपर कलेक्टर रोहित व्यास को रिटर्निंग ऑफिसर- 65 भिलाई…

Gustakhi Maaf: डीजे की आवाज में गुम हो गई आवाज

-दीपक रंजन दास गांव के ही छह युवकों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। सभी आरोपी पकड़ लिये गये हैं। घटना जशपुर की है। आरोपी और पीडि़त, सभी डीजे की धुन पर डांस करने गए थे। जब लड़की पर आरोपियों ने हमला किया तो वह चीखी…

छोटी चोरियों से नहीं हो रहा था गुजारा तो करने निकले बैंक में डकैती, पुलिस पहुंची तो भागे… तीन डकैत पकड़ाए

भिलाई। दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता से डकैती की बड़ी घटना टल गई। छोटी चोरियों से गुजारा नहीं होने पर यहां के जिला सहकारी मर्यादित बैंक अटल चौक में डकैती की नियत से बैंक की खिड़की को काटकर पांच बदमाश अंदर घुसे। इससे…

कर्तव्य पथ पर निकली मनमोहक झांकियां: छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार ने दर्शकों का मोहा मन

नई दिल्ली/रायपुर। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ यानी राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मनमोहक झांकी को जो भी देखा, बस देखते ही रह गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित…