CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन
बिलासपुर। लोकसभा टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस नेता ने अनशन खत्म कर दिया है। बिलासपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। जगदीश कौशिक ने अनशन खत्म कर कांग्रेस के पक्ष में काम करने की बात कही। नामांकन से…
NSUI: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव, सरगुजा के प्रतीक बने राष्ट्रीय सचिव
बलरामपुर/रामानुजगंज। एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया। लोकसभा चुनाव के पहले एनएसयूआई द्वारा देशभर में आठ महासचिव और 21 सचिवों की नियुक्ति की गई है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग से पहली बार छात्र नेता प्रतीक सिंह को स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी…
पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस जब कैदी को कोर्ट के लॉकअप से कोर्ट रूम ले जा रही थी तभी कैदी ने पुलिस को चकमा देकर…
Bhilai : आधीरात घर में घुसे चार नकाबपोश, बुजुर्ग दंपति से मारपीट कर लूट लिए लाखों के गहने
भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति से लूट का मामला सामने आया है। घटना 28 व 29 मार्च की दरमियानी रात की बताई जा रही है। बुजुर्ग दंपति अपने घर पर सोए थे। आधीरात को चार नकाबपोश घर में घुसे और डंडे से मारपीट कर लाखों…
Exit Pool Banned: निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार…
दुर्ग पुलिस की सख्ती : तीन माह में 204 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड… ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
भिलाई। दुर्ग भिलाई में यातायात नियमों की अनदेखी करना कई लोगों के लिए भारी पड़ गया है। दुर्ग पुलिस द्वारा इस वर्ष तीन माह के भीतर ही 204 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड कराया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई के बीच 227 लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंशन के लिए…
CG Crime : स्टॉपडेम में धक्का देकर दादा ने ले ली पोती की जान… जानिए क्यों उठाया यह खौफनाक कदम
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दादा ने अपनी पोती की स्टापडेम में धक्का देकर हत्या कर दी। पांच साल की मासूम बच्ची स्टापडेम के पास नहाने गई थी इस दौरान पीछे से दादा पहुंचा और इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस एक्शन…
Loksabh Election: पहले चरण के लिए बस्तर में शुरू हुआ महासंग्राम
रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में सिर्फ बस्तर का रण होना है। नामांकन दाखिले की मियाद पूरी हो चुकी है। तय है कि बस्तर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा महासंग्राम होगा। बीजेपी ने महेश कश्यप पर दांव लगाया है तो कवासी लखमा कांग्रेस के लिए ताल…
भिलाई के क्रिकेटरों को मिलेगाअब नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ, बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार हुए 15 टर्फ विकेट
भिलाई। अंचल के क्रिकेटरों की प्रतिभा को निखारने नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ मिलेगा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान द्वारा स्थापित गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी (GCCA) ने नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) के साथ हाथ मिलाया है। क्रिकेटर्स को बेहतर प्रशिक्षण के लिए सेक्टर-7 स्थित GCCA के ग्राउंड में 15…
नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, जीत के साथ आगाज
भिलाई। नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शनदार शुरुआत की है। प्रतियोगिता के पहले ही मैच में छत्तीसगढ़ की सब जूनियर से लेकर महिला व सीनियर टीम ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। इस जीत के साथ ही छत्तीसगढ़ की टीमों ने प्रतियोगिता का शानदार आगाज…
CG Politics: फैक्टर देखकर मिलती रही है टिकट, महिलाओं को नहीं मिल पाया आनुपातिक प्रतिनिधित्व, इस बार भाजपा से 3 और कांग्रेस से 2 महिलाओं मैदान में
रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 4 लोकसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में दोनों ही प्रमुख दलों ने महिलाओं को टिकट सिर्फ फैक्टर और जातीय समीकरणों के आधार पर दिए। आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाओं को आनुपातिक प्रतिनिधित्व भी नहीं…
स्टंटबाजों पर पुलिस की सख्ती : वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 10 बाइकर्स पर की कार्रवाई, मंगवाई माफी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों स्टंटबाज बाइकर्स गैंग का खतरा है। राजधानी की सड़कों पर स्टंट करते तेज रफ्तार बाइक सवारों के कारण सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। इसे देखते हुए राजधानी में पुलिस ने ऐसे स्टंटबाजों पर कड़ी…
Gustakhi Maaf: खत्म क्यों नहीं कर देते ईवीएम का झमेला
-दीपक रंजन दास कांग्रेस ने ईवीएम से चुनाव की बजाय बैलट पेपर के इस्तेमाल पर जोर दिया है। कांग्रेस ने इसका एक अजीब सा फार्मूला भी दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि यदि किसी भी सीट पर 384 से ज्यादा उम्मीदवार खड़े होते हैं तो चुनाव आयोग को…
अब मान्य नहीं होंगे पुराने आश्रित कार्ड, देश के सैनिक अस्पतालों में इस मानक पर ही मिलेगा इलाज
देहरादून /देश के सैन्य अस्पतालों में अब पुराने आश्रित कार्ड मान्य नहीं होंगे, जबकि आश्रित माता-पिता की आय 9000 मासिक से अधिक है तो उन्हें इलाज नहीं मिलेगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सभी कमांड को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया कि अब से…
Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम लाखों की ठगी, ज्यादा फायदे का झांसा देकर निवेश की रकम कर गया हजम
भिलाई। दुर्ग जिले के मोइन नगर थाने में शेयर ट्रेड़िंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी खुद भी शेयर ट्रेड़िंग का काम करता है और इसी दौरान वह एक वॉटसएप ग्रुप से जुड़ा। इसके वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उसे ज्यादा फायदे का झांसा…


