Breaking News

Latest Breaking News News

राष्ट्रीय मंच पर चमका सुकमा : डीएवी राष्ट्रीय खेलों में तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री शिक्षा एवं खेल प्रोत्साहन नीति का दिखा प्रभाव सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू मुख्यमंत्री शिक्षा एवं खेल प्रोत्साहन नीति के सकारात्मक परिणाम अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल आयोजन-2025 में सुकमा जिले…

छत्तीसगढ़ के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और समर्पण से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़े युवा – श्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया।…

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का समापन : सीएम साय ने कहा- स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

बालोद। स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनना, टीम भावना से कार्य करना और समाज के लिए समर्पित रहना सिखाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के भव्य समापन समारोह…

बिलासपुर में विजय कौशल महराज के श्रीमुख से शुरू हुई श्रीरामकथा, कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार से भव्य श्री राम कथा का आयोजन शुरू हुआ।। संत विजय कौशल जी महराज के श्रीमुख से बिलासपुरवासियों को कथा श्रवण का अवसर मिला। श्रीराम कथा शुरू होने से पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ श्री जगन्नाथ…

मानव-हाथी द्वंद्व रोकथाम में गरियाबंद जिले को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार, इस तकनीक से जनहानि में आई कमी

सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नवाचारों से सुरक्षित हुआ ग्रामीण जनजीवन, गरियाबंद मॉडल अब अन्य राज्यों में भी बना उदाहरण गरियाबंद। मानव-हाथी द्वंद्व की प्रभावी रोकथाम एवं जनहानि में उल्लेखनीय कमी लाने के लिए गरियाबंद जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जिले में…

अनियमितता पर सख्त कार्यवाही : नारायणपुर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सहायक शिक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर के छह प्राध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही पी.एम. उषा मद से आबंटित राशि के दुरुपयोग तथा शासन के निर्धारित वित्तीय…

खुदरा महंगाई दर में उछाल : दिसंबर में बढ़कर 1.33% पर पहुंची, नवंबर के मुकाबले लगभग दोगुनी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश के आर्थिक मोर्चे पर ताजा सरकारी आंकड़े जारी किए गए हैं, जो खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी का संकेत देते हैं। सरकार की ओर से जारी नवीनतम डेटा के अनुसार, दिसंबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गई है। यह आंकड़ा पिछले महीने यानी…

आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास : मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग

एमसीबी। घने जंगलों, ऊँची-नीची पहाड़ियों और शांत वातावरण के बीच स्थित सिद्ध बाबा धाम आज केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और विकास की जीवंत कहानी बन चुका है। मकर संक्रांति के अवसर पर यह स्थल श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठता है और पूरा क्षेत्र मेले, भक्ति और उल्लास…

रीवांगढ़ पुरातात्विक उत्खनन स्थल में मिले उत्तर वैदिक काल से पूर्व मानव सभ्यता के अवशेष

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्राम रीवां में चल रहे पुरातात्विक उत्खनन स्थल का किया दौरा रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर से लगभग 25 किलोमीटर पूर्व स्थित ग्राम रीवां (रीवांगढ़) में चल रहे पुरातात्विक उत्खनन स्थल का दौरा किया। यहां आयोजित “छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्के…

मुख्यमंत्री साय बोले- जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से मिलेगी गति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल की जा रही है,…

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार…

पीएम-जनमन से सुदूर अंचलों में बदली विकास की तस्वीर, सुविधाओं का हो रहा तेजी से विस्तार

रायपुर। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से रायगढ़ जिले के सुदूर और दुर्गम विशेष पिछड़ी जनजाति अंचलों में विकास की नई तस्वीर सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प के अनुसार प्रशासन द्वारा अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए रायगढ़ जिले…

जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय की सहभागिता रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई रामपुर में आयोजित गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने गौरा-गौरी पूजन तथा बैगा पुजारी सम्मेलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के अमर प्रेरणास्रोत हैं। उनके ओजस्वी विचारों, मानवता से परिपूर्ण दर्शन ने न…

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राम नारायण का बिजली बिल हुआ शून्य, उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा से भी जोड़ रही है। योजना का लाभ लेकर आम…