एक नवंबर को ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम साय ने दिल्ली में भेंटकर दिया न्यौता
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।…
राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार
भिलाई। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्सरी कक्षा की साढ़े तीन साल की बच्ची को गुड मॉर्निंग की जगह “राधे-राधे” कहने पर स्कूल प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीट दिया। यही नहीं, बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दी गई। घटना की शिकायत…
मंत्री राजवाड़े ने जवानों को बांधी राखी, किया वीरता को नमन और कहा आप देश के प्रहरी हैं
दंतेवाड़ा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सुरक्षा कैम्प कारली पहुंचकर जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को राखी बांधी और उन्हें रक्षा पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने जवानों के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए…
छत्तीसगढ़ में विरासत संरक्षण के लिए केंद्र का बड़ा कदम, 26.24 करोड़ का आवंटन
रायपुर। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्मारकों, किलों और अन्य धरोहर संरचनाओं की पहचान और संरक्षण के लिए व्यापक सर्वेक्षण किया है और पिछले पाँच वर्षों में इन कार्यों के लिए ₹26.24 करोड़ का आवंटन किया है। यह जानकारी संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा…
बस्तर ओलंपिक को मिला खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज
मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात, कई मुद्दाें पर हुई चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ को खेल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख…
शिवमहापुराण की कथा के दो ही परख सूत्र हैं आस्था और भक्ति- पंडित प्रदीप मिश्रा
शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन भी रखी लाखों भक्तों की भीड़ भिलाई। भिलाई की पावन धरा पर बोल बम समिति के तत्वावधान में सावन के पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सिहोर वाले महाराज पं प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से कथा का दूसरा…
स्टेट कैपिटल रीजन के तहत आने वाली सड़कें बनेंगी फोर लेन… सीएम साय की पहल से मिली 600 करोड़ के सड़क परियोजनाओं की सौगात
छत्तीसगढ़ में सात हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को जल्द मिलेगी वित्तीय स्वीकृति रायपुर। छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए गुरुवार को एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को…
पंचायत सचिव हत्याकांड में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। रायगढ़ जिले में ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिदार की गुमशुदगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेशनल हाइवे व सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा…
नक्सल पीड़ित परिवार के आशियाने का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री साय की पहल पर बना छत्तीसगढ़ का पहला विशेष आवास
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार से प्राप्त 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की विशेष स्वीकृति के अंतर्गत सुकमा जिले के ग्राम ओईरास, ग्राम…
धान खरीदी को मिल रहा नया आयाम, भंडारण की समस्या का समाधान : 21 उपार्जन केन्द्रों में होंगे 200 आधुनिक गोदाम
भंडारण की समस्या का समाधान : 21 उपार्जन केन्द्रों में होंगे 200 आधुनिक गोदाम रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में धान खरीदी को राज्य में नया आयाम मिल रहा है। इसी तारतम्य में किसानों की सुविधा एवं उपज की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धमतरी जिले के…
CG Crime : जादू टोना के शक में अधमरा होते तक पिटाई, दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू टोना के शक में व्यक्ति के घर से बाहर निकालकर मारपीट की गई। पडोसियों ने घर पर परिवार के साथ खाना खा रहा था इतने में पड़ोसी पहुंचे और अधमरा होते तक मारा। व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया…
फिर से शुरू होगा सी-मार्ट, मदर्स मार्केट की दुकानें भी खुलेंगी, आयुक्त पाण्डेय ने निरीक्षण कर अफसरों को दिए निर्देश
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रं. 04 अंतर्गत सी-मार्ट, मदर्स मार्केट, निर्माणाधीन महिला गारमेंट फैक्ट्री एवं सफाई कार्य का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे के द्वारा किया गया है। सी-मार्ट एवं मदर्स मार्केट के बंद दुकानों का नियमानुसार दर निर्धारण कर संचालन हेतु रूचि…
नियद नेल्ला नार योजना से बदल रहे नक्सल प्रभावित क्षेत्र, सुकमा के गोलाकोण्डा में शुरू हुई जियो की 4G सर्विस
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब परिवर्तन साफ दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना से क्षेत्रोंं की तस्वीर बदल रही है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के गोलाकोण्डा सुरक्षा कैम्प में जियो 4G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत कर दी गई है। सुरक्षा बलों की सुरक्षा के…
स्तर को आकांक्षी जिला श्रेणी में मिला राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल तोकापाल विकासखंड को मिला कांस्य पदक
सहयोग, प्रतिस्पर्धा और जनभागीदारी ही विकास की कुंजी”- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को राज्य स्तरीय आकांक्षी जिला श्रेणी में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 2 अगस्त को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में बस्तर जिले के…

