Breaking News

Latest Breaking News News

अचानकमार टाइगर रिजर्व हथियार लहराने वाले तीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो

रायपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के…

By Mohan Rao

डीएसआईआर कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी में ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थापित होगा स्किल सैटेलाइट सेंटर

रायपुर। डीएसआईआर फाउंडेशन डे के अवसर पर विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा नवाचार और उद्योग पारितंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न साझेदार संस्थाओं के साथ अनेक महत्वपूर्ण समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन्हीं में से छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रमुख उपलब्धि धमतरी में स्किल सैटेलाइट…

By Mohan Rao

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों को कटा चालान, एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

भिलाई। हेलमेट को लेकर दुर्ग जिले में बेहद सख्ती बरती जा रही है। आम वाहन चालकों के साथ पुलिस विभाग में भी दो पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट अनिवार्य किया गया है। एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने सभी पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया है कि बिना हेलमेट…

By Mohan Rao

बस्तर के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया जीपीएस लोकेशन

जगदलपुर। बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति…

By Mohan Rao

स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर का छत्तीसगढ़ में पहला सफल उपचार, ब्रस करते समय गले की फट गई थी नस

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। गर्दन की मुख्य धमनी कैरोटिड आर्टरी के अपने आप फट जाने जैसी अत्यंत दुर्लभ और जानलेवा…

By Mohan Rao

15 जनवरी को रायपुर लोकसभा रचेगा इतिहास, 5 लाख विद्यार्थी एक साथ गायेंगे वंदे मातरम

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को एक नया इतिहास रचेगा, जब वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर 5 लाख विद्यार्थी एक साथ 'वंदे मातरम् गायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में…

By Mohan Rao

कबीरधाम में डिजिटल अपराधों पर नियंत्रण के लिए डिप्टी सीएम शर्मा ने पहले साइबर थाने का किया शुभारंभ

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध निर्णायक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव रेंज एवं जिले के प्रथम साइबर थाने का शुभारंभ किया। इस थाने को कवर्धा के पुराने पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है, इस थाने के जिले…

By Mohan Rao

कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द खुलेंगे पर्यटन के नए द्वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है।  गौरतलब है…

By Mohan Rao

मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी को होगा जनदर्शन, सीएम साय सुनेंगे लोगों की समस्याएं

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और…

By Mohan Rao

परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल… 81,533 पालकों ने कराया पंजीयन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख…

By Mohan Rao

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने की पुलिस विभाग के पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक माप परीक्षण की तिथियां जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026…

By Mohan Rao

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए 6-8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में चयन ट्रायल

क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, ट्रायलस्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी होगा रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8…

By Mohan Rao

मयाली में एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग व क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का अनूठा उत्सव

जशपुर। नया साल 2026 के पावन अवसर पर जशपुर वनमण्डल द्वारा मयाली नेचर कैम्प में पर्यटकों के लिए रोमांचक एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित,…

By Mohan Rao

134 पुनर्वासित युवाओं को जैविक खेती एवं पर्यटन स्थलों का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

रायपुर। पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लौटाने एवं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दंतेवाड़ा में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी द्वारा 134 पुनर्वासित युवाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक,…

By Mohan Rao

विधायक रिकेश ने शुरू की वेंटीलेटर एम्बुलेंस सेवा, किफायती दर पर भिलाईयंस को समर्पित

भिलाई। छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वेंटिलेटरयुक्त एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई है। श्री सेन ने बताया कि यह वेंटिलेटर एम्बुलेंस क्षेत्रवासियों के लिए किफायती दर पर आईसीयू टीम के साथ उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वेंटिलेटर-युक्त एम्बुलेंस न होने से…

By Mohan Rao