Breaking News

Latest Breaking News News

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिले के आरसमेटा गांव निवासी 12वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र कमलेश जायसवाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने न्यूवोको…

By Mohan Rao

कर्रेगुट्टा हिल्स पर मना गणतंत्र दिवस: 5000 फीट की ऊंचाई पर फहरा तिरंगा… कई गावों में पहली बार तिरंगा फहराया

बीजापुर। नक्सल हिंसा और माओवादी आतंक से प्रभावित बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा हिल्स पर श्गान से गण्गतंत्र दिवस मनाया गया। 5000 फीट की ऊंचाई पर नव स्थापित सुरक्षा कैंप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही इस वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के उन गांवों में भी राष्ट्रीय पर्व…

By Mohan Rao

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर एक साथ कई आईईडी ब्लास्ट हुए। ब्लास्ट की चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 11 जवान घायल हो गए हैं।सभी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है…

By Mohan Rao

बदरीनाथ, केदारनाथ सहित बीकेटीसी के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन

देहरादून। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। बीकेटीसी की ओर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी…

By Mohan Rao

वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर रिवर व्यू में रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ग्रुप की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। टी आर यादव की अगुवाई में…

By Mohan Rao

कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास, देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली/रायपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत…

By Mohan Rao

सीएम साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, बोले- संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प

रायपुर। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वाेच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया…

By Mohan Rao

राजधानी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव श्री विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम भी उनके साथ थे। इस अवसर पर…

By Mohan Rao

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीएलओ व नव मतदाताओं का हुआ सम्मान

दुर्ग। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई।…

By Mohan Rao

लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू, संवैधानिक प्रकोष्ठ के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मताधिकार की शपथ ली। सभी ने शपथ ली कि ‘‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में…

By Mohan Rao

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ योग आयोग करेगा परिश्रमी श्रमिकों का सम्मान

रायपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा समाज के आर्थिक रूप से संघर्षरत, परिश्रमशील और आत्मनिर्भर जीवन जीने वाले श्रमिक वर्ग के प्रेरणादायी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 26 जनवरी 2026 को राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय छत्तीसगढ़ योग आयोग, धरमपुरा में आयोजित…

By Mohan Rao

रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन बाल साहित्य की प्रासंगिकता पर परिचर्चा का आयोजन

रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन कवि-कथाकार अनिरुद्ध नीरव मंडप में बाल साहित्य की प्रासंगिकता का सत्र ख्यातिलब्ध साहित्यकार नारायण लाल परमार को समर्पित रहा। जिसमें साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. गोपाल दवे, बाल साहित्यकार बलदाऊ राम साहू बतौर वक्ता परिचर्चा में शामिल हुए, जिसके सूत्रधार एस के…

By Poonam Patel

रजत जयंती वर्ष 2025-26 : जल जीवन मिशन गांव आया, बच्चों, सयानों के लिए खुशियां लाया

दंतेवाड़ा। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर के ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विशेष सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं कार्यपालन अभियंता, जिला जल स्वच्छता समिति के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों…

By Poonam Patel

रायपुर साहित्य उत्सव : सुरेंद्र दुबे मंडप में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बना सेल्फी हाटस्पाट

रायपुर। पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में जितने रंग साहित्य के बिखरे हैं उतने ही रंग तस्वीरों के भी हैं। सुरेंद्र दुबे मंडप में छत्तीसगढ़ की भव्य विविधता को दिखाती सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी मन मोह लेती है। मंडप की पहली ही तस्वीर जो अपना ध्यान खींचती…

By Mohan Rao

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त, एफआईआर भी दर्ज

दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील दंतेवाड़ा क्षेत्र के ग्राम बालूद में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए डंकनी नदी क्षेत्र से अवैध रूप से…

By Mohan Rao