ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमतरी जिले में बिना संसाधनों के चल रहे निजी स्कूलों का मामला….. नियम विरूद्ध संचालन पर दिया नोटिस, एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धमतरी जिले में बिना संसाधनों के चल रहे निजी स्कूलों का मामला….. नियम विरूद्ध संचालन पर दिया नोटिस, एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं

By @dmin
Published: March 21, 2021
Share
SHARE

जनता युवा छात्र महासंघ की शिकायत पर हुई थी जांच

भिलाई। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा स्कूलों के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। यही नहीं स्कूलों की मान्यता शर्तों में विभिन्न संसाधनों का उल्लेख मिलता है जिसमें छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान देना होता है। लेकिन प्रदेश में कुछ ऐसे भी स्कूल हैं जो नियम कायदों को ताक पर रखकर चल रहे हैं। ताजा मामला धमतरी जिले में संचालित 3 निजी स्कूलों का है जहां संसाधनों की कमी को लेकर जनता युवा छात्र महासंघ द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद जांच हुई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद इन उक्त तीनों स्कूलों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया, अन्यता मान्यता रद्द करने की बात कही गई थी। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।
जनता युवा छात्र महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय सिंह समाधान ने बताया कि धमतरी जिले के मगरलोड विकास खंड के कपालपोड़ी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व परसवानी स्थित मधुबन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संसाधनों का अभाव है। उक्त तीनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया है। विद्यालयों का स्वयं का भवन नहीं है, विद्यार्थियों के लिए खेल का मैदान नहीं है, भवन पक्का है लेकिन कमरे छोटे-छोटे हैं जो अध्यापन कार्य के उपयुक्त नहीं है, अलग से विज्ञान प्रयोगशाला नहीं है। पर्याप्त उपकरण नहीं है, साइकिल स्टैंड उपलब्ध नहीं है, बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय नहीं है। यही नहीं स्वच्छ जल की व्यवस्था भी नहीं है। अध्यापन कक्षों में पर्याप्त रोशनी पंखे कूलर की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में जिला शिक्षाअधिकारी को शिकायत की गई थी।
जांच के बाद थमाया नोटिस
शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी द्वारा तीनों स्कूलों की जांच की गई जिसमें सभी शिकायतें सही पाई गई। इसके बाद इसे लेकर कपालपोड़ी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व परसवानी स्थित मधुबन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदि के नाम 17 फरवरी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया। एक माह बीतने के बाद भी संबंधित स्कूलों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
जवाब आया है, फाइल पुटअप नहीं हुआ
संसाधनों की कमी को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व परसवानी स्थित मधुबन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को नोटिस जारी किया था। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया। संबंधित स्कूलों से जवाब भी आया है लेकिन अभी फाइल पुटअप नहीं हुआ। तीनों स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डॉ रजनी नेलशन,
जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी

बड़ी घोषणा : पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता
सीएम ने दी राजभाषा दिवस की बधाई, साहित्यकारों का सम्मान और 10 रचनाओं का विमोचन किया
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा भव्य आयोजन, 14 व 15 नवंबर को मनाएंगे जनजातीय गौरव दिवस
हादसे में कट गए दोनों पैर, डॉक्टरों ने बचा ली जान…. सीएम सहायता योजना से मिले थे 10 लाख रुपए
कोरोना की तीसरी लहर को सभी के सहयोग से देंगे मात: शिवकुमार डहरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Bhupesh Baghel, who attended the judicial Gaurav Samman program न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- बिलासपुर के विकास के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी
Next Article 12 साल की घरेलू नौकरानी को जिंदा जलाया गया, बाप-बेटा गिरफ्तार 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?