ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धुलमुक्त होगी छावनी की सड़क, हुडको में बनाए जाएंगे स्मार्ट रोड और खुर्सीपार की सड़के भी संवरेंगी, विधायक देवेन्द्र ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

धुलमुक्त होगी छावनी की सड़क, हुडको में बनाए जाएंगे स्मार्ट रोड और खुर्सीपार की सड़के भी संवरेंगी, विधायक देवेन्द्र ने किया भूमिपूजन

By Mohan Rao
Published: May 13, 2023
Share
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कराया भूमिपूजन
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी  सौगात दी है। इस बार उन्होंने हुडको से लेकर खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने शासन से 6 करोड़ की स्वीकृति दिलाई है। इस राशि भिलाई विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का उन्नयन और नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। हुडको की सड़कों को सोलर ब्लिंकर एवं अन्य कार्य से स्मार्ट बनाया जाएगा। जो दिखने में सुंदर और  यातायात के लिए काफी सुविधाजनक होगी। विधायक देवेंद्र यादव ने  आज वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमिपूजन कर  कार्य प्रारंभ करवाया और जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। भूमि पूजन के दौरान वार्ड के नागरिकों में बड़ा ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।सब बहुत खुश थे कि उनकी क्षेत्र के सड़कों का उन्नयन कार्य होगा।

वर्षों से उपेक्षित इन सड़कों को बनाने के लिए पहले के नेताओं ने कभी कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब मेयर बने तब से ही वे शहर के विकास की दिशा में लगातार प्रयासरत है। आज उनके प्रयास से पूरे हुडको और खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। सैकड़ों विकास कार्य किए गए। सड़क, नाली, पानी, बिजली, सफाई सारी चीजों को लेकर उन्होंने प्रयास किया।  बच्चों के लिए कॉलेज बनवाएं। स्कूलों को संधारण कर नया स्वरूप दिया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने स्कूलों में भी जरूरी शिक्षण सामग्री व सुविधाएं उपलब्ध करवाई। बच्चों बुजुर्गों के लिए सर्व सुविधा युक्त गार्डन खेल मैदान,तालाबों का सौंदर्यीकरण ऐसे सैकड़ों का विकास कार्य करवाए है।

अब वे 6 करोड़ की लागत से सभी सड़कों का कार्य करवाने वाले हैं। इसके लिए वार्ड के नागरिकों ने वरिष्ठ सम्मानित जनों ने जनप्रतिनिधियों ने सभी विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और बारंबार उनको धन्यवाद दिया।इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर सभी से कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। मैं राजनीति में जनता की सेवा के लिए आया हूं। जब से मैंने महापौर और विधायक की जिम्मेदारी संभाली तब से लगातार विकास कार्य करते आए है। जनता की मांग पर लगातार काम कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे। 

स्मार्ट सड़कों पर लगेगा सोलर ब्लिंकर] 1 करोड़ से बनेगी सड़क
हुडको में मुख्य मार्ग का उन्नयन कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 1 करोड़ की लागत से पूरी सड़क का संधारण किया जाएगा। पूरे भिलाई नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढे मुक्त किए किए जाएंगे। यही नहीं सभी सड़को पर सोलर ब्लिंकर लगाए जाएंगे जो रातः में जलेंगे। जैसे कि नेशनल हाईवे पर लगे होते है ।  इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षो से क्षेत्र के नागरिकों की मांग थी जो अब विधायक श्री यादव की पहल से जल्द पूरी होगी।

धूल मुक्त छावनी बनाने की दिशा में पहल
वर्षो से उपेक्षित और जर्जर हो चुकी छावनी की मुख्य मार्ग का भी उन्नयन कार्य किया जाएगी। करीब  3 करोड़ की लागत से यह सब विकास कार्य होगा। इसमें 2 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा और 1 करोड़ की लागत से पाथवे बनाया जाएगा। इससे धूल से राहत मिलेगी। श्रीराम चौक खुर्सीपार से क्रांति मार्केट रोड का उन्नयन कार्य 1 करोड से किया जाएगा। साथ ही विधानसभा के आंतरिक सड़कों का मरम्मत  भी किया जाएगा। इस प्रकार 6 करोड़ की लागत से सभी काम होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम हुए शामिल, कहा- गौ संरक्षण और संवर्धन लाएगा किसानों के जीवन में बदलाव
पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
कम आपूर्ति के बावजूद छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 42,903 लोगों का हुआ टीकाकरण… 75 लाख वैक्सीन का आर्डर, अब तक मिले 1.5 लाख डोज
माउथवॉश के इस्तेमाल से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा
हाफ बिजली बिल योजना : छत्तीसगढ़ में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को मिल रहा रियायती बिजली का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में शख्स की खौफनाक करतूत : पत्नी की हत्या कर दीवान में छिपा दी लाश, पुलिस को सुना दी झूठी कहानी
Next Article स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?