ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रतिबंधों की काट तलाशने में जुटा चीन, सिंगापुर और हांगकांग के जरिए भारत में कर सकता है निवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

प्रतिबंधों की काट तलाशने में जुटा चीन, सिंगापुर और हांगकांग के जरिए भारत में कर सकता है निवेश

By @dmin
Published: July 1, 2020
Share
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन भारत के खिलाफ नई-नई चालें चल रहा है। कभी वह भारतीय जमीन को अपना बता रहा है, तो कभी साइबर अटैक को अंजाम देने का प्रयास कर रहा है। वहीं, भारत को शक है कि चीन हांगकांग और सिंगापुर जैसे किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से माल और निवेश की आपूर्ति करके अनुचित व्यापार व्यवहार में संलग्न हो सकता है।
मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, हाल के डाटा से पता चलता है कि जिन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए), तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) या अन्य द्विपक्षीय वाणिज्यिक व्यवस्थाएं हैं, उन देशों के जरिए चीन भारत में सामान और निवेश बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि यह न केवल अवैध है, बल्कि घरेलू उद्योग को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
बता दें कि, लद्दाख की गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद एशिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस घटना में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, इस झड़प के बाद से लोग चीनी सामानों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं। 
आंकड़ों से पता चलता है कि चीन से कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) घटा है, लेकिन कई भारतीय फर्मों ने चीनी निवेश प्राप्त किया है। इसी तरह, हाल ही में चीन से आयात में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इस दौरान हांगकांग और सिंगापुर से आयात में वृद्धि हुई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है और उसकी जांच की जरूरत है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) के अनुसार, चीन के साथ भारत का व्यापार 2019 में 6.05 बिलियन डॉलर घटा है। यह अब 51.25 बिलियन डॉलर तक सीमित हो गया है। वहीं, 2019 में हांगकांग से व्यापार 5.8 बिलियन डॉलर के करीब बढ़ा है। इसी प्रकार, सिंगापुर के साथ भारत का व्यापार घाटा पिछले वित्तीय वर्ष में 5.82 बिलियन डॉलर था।

नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया, तीन जवान शहीद
शासकीय व निजी क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर, कॅरियर बनाने का ले संकल्प: डॉ. अतुलकर
अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कराए विविद कार्यक्रम… आदिवासी समाज के नेताओं का हुआ सम्मान
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता…. ऑनलाइन पंजीयन 10 जनवरी तक
राहुल गांधी बोले- हिन्दुस्तान के हजारों करोड़ आड़ानी को दिए, तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं पीएम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The number of active cases has reduced by five lakhs देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ा, पिछले 24 घंटों में 507 लोगों की मौत, सामने आए 18653 नए मामले
Next Article बीएम शाह अस्पताल के सभी 23 सैंपल आए निगेटिव: डॉक्टरों की अपील घबराए नहीं सुरक्षित रहें….

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?