ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ

By Sonu Sahu
Published: January 21, 2023
Share
SHARE

पत्तागोभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसका जूस अपनी डाइट में शामिल करने से आपको स्वास्थ्य संबंधित कई लाभ मिल सकते हैं। इसका कारण है कि पत्तागोभी का जूस अघुलनशील फाइबर, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी1, बी6, के, ई, सी आदि और जैसे कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर जैसे कई खनिजों से भरपूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पत्तागोभी के जूस का नियमित सेवन करने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

Contents
  • कैंसर से बचाने में होता है प्रभावी
  • वजन घटाने में भी मददगार
  • आंत से संबंधित समस्याओं का कर सकता है इलाज
  • पेट के अल्सर से कर सकता है बचाव
  • शरीर को करता है डिटॉक्स

कैंसर से बचाने में होता है प्रभावी

विशेषज्ञों के अनुसार, पत्तागोभी जूस में आइसोसायनेट्स नामक रासायनिक यौगिकों का एक समूह होता है जो शरीर में एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है और फेफड़े, प्रोस्टेट, पेट और स्तन कैंसर से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। इसी तरह यह जूस कैंसर रोगियों में उपचार प्रक्रिया को भी तेज करता है। हालांकि, कैंसर रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

वजन घटाने में भी मददगार

पत्तागोभी जूस प्राकृतिक रूप से आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसका कारण है कि इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर जैसे सक्रिय यौगिक मेटाबॉलिज्म को तेज करके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। पत्तागोभी जूस के सेवन से भूख कम लगती है और ओवरईटिंग का खतरा भी कम हो जाता है। जूस की यही खासियत वजन घटाने में सहायक होती है।

आंत से संबंधित समस्याओं का कर सकता है इलाज

पत्तागोभी के जूस का सेवन आंतों की विभिन्न समस्याओं का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ई.कोली और शिगेला नामक बैक्टीरिया से लड़कर कई तरह की आंत संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। ये बैक्टीरिया आंतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो आंत की कार्यक्षमता को सुधारने में मदद कर सकता है।

पेट के अल्सर से कर सकता है बचाव

हाई एसिड, तनाव, शराब के अधिक सेवन, धूम्रपान आदि के कारण पेट में अल्सर हो सकता है। पत्तागोभी जूस में मौजूद अघुलनशील फाइबर पेट में अल्सर होने की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। अध्ययनों के अनुसार, पत्तागोभी जूस पेट की सूजन को कम करने और पेट के कई संक्रमणों को खत्म करने में मदद कर सकता है।

शरीर को करता है डिटॉक्स

विषाक्त पदार्थों का जमाव होने से शरीर कई तरह की बीमारियों का घर बन सकता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि शरीर को डिटॉक्स करने वाली चीजों का सेवन किया जाए। पत्तागोभी जूस एक प्राकृतिक क्लींजर है और इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा रोजाना एक गिलास पत्तागोभी का जूस पीने से हृदय रोगों से भी बचाव होता है।

उच्चतम न्यायालय ने टाटा के हक में सुनाया फैसला, कहा- मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाना सही
मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण, उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे
राज्य के शेष 8 जिलों में राष्ट्रीय बागवानी मिशन लागू करने का प्रस्ताव…
ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए दया ने की रमन से मुलाकात…कहा-सरकार को कराए ध्यानाकर्षण, घोषणा के बावजूद काम शुरू नहीं
परेशान कर सकते हैं हार के कारण! वीरप्पा मोइली विधानसभा व लोकसभा की हार की कल से करेंगे चार दिवसीय समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : पुलिस को चकमा देकर फरार हुए लूट के आरोपी, घंटों मशक्कत के बाद एक पकड़ाया, एक की तलाश जारी
Next Article नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वेडनेसडे’ के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?