ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पुलिस को चकमा देकर फरार हुए लूट के आरोपी, घंटों मशक्कत के बाद एक पकड़ाया, एक की तलाश जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पुलिस को चकमा देकर फरार हुए लूट के आरोपी, घंटों मशक्कत के बाद एक पकड़ाया, एक की तलाश जारी

By Mohan Rao
Published: January 21, 2023
Share
पुलिस कस्टडी से लूट का आरोपी फरार- सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में लूट के दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दरअसल थाने में पुलिस अभिरक्षा में बैठे एक आरोपी ने वॉशरूम जाने की बात की तो आरक्षक ने हथकड़ी खोलकर उसे जाने दिया। वॉशरूम से निकलते समय वह आरक्षक को धक्का मारकर भाग गया। इसके पीछे दूसरा आरोपी हथकड़ी के साथ फरार हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद शनिवार को वैशाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के फरार होने की घटना शुक्रवार की है। वैशाली नगर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जवाहर नगर निवासी इमरान खान व आईएचएसडीपी आवास निवासी राकेश सिंह उर्फ दावु को गिरफ्तार कर थाने में हथकड़ी लगाकर बैठाकर रखा था। इनके खिलाफ धारा 458, 394, 397, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर प्रधान आरक्षक अंकालुराम तैनात थे।

शाम को इमरान ने बाथरूम जाने की बात कही तो प्रधान आरक्षक अंकालुराम दोनों को लेकर बाथरूम के पास पहुंचा। चूंकी दोनों एक ही हथकड़ी से बंधे थे इसलिए प्रधान आरक्षक ने हथकड़ी खोलकर आरोपी इमरान को बाथरूम के अंदर भेजा और बाहर खुद उसका इंतजार करने लगा। कुछ देर पर इमरान बाहर निकला और प्रधान आरक्षक को धक्का देते हुए भाग गया। उसके पीछे राकेश भी हथकड़ी के साथ ही फरार हो गया।

रातभर खोजती रही पुलिस
कस्टडी से फरार होने के बाद पुलिस रातभर आरोपियों को खोजती रही। इस बीच शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हथकड़ी के साथ फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, लेकिन पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड
‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री मंडाविया बोले- ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक
कल से बदलने जा रहे हैं यह खास नियम, घरेलू LPG के बढ़ सकते हैं दाम, डिलीवरी का भी बदलेगा नियम
चीन के साथ तनाव के बीच 12 सुखोई और 21 मिग-29 विमान खरीदेगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
कलेक्टर के निर्देश का पालन: आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कराया स्ट्रीट वेंडर का कोरोना जांच…. दूसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 99# 21 january 2023
Next Article पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?