ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: C-मार्ट में शॉपिंग से खुद को रोक नहीं पाए मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कहा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बात ही अलग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiNews

C-मार्ट में शॉपिंग से खुद को रोक नहीं पाए मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कहा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बात ही अलग

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
सी-मार्ट में शॉपिंग से खुद को रोक नहीं पाए मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कहा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बात ही अलग
SHARE

भिलाई. छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शनिवार को भिलाई स्थित सी-मार्ट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शॉपिंग भी की और 1683 रुपए के उत्पाद खरीदे। इस मौके पर उन्होंने कुछ उपयोगी सुझाव दिए। साथ सी मार्ट में कार्य करने वाली महिलाओं और संस्थाओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रोडक्ट के डिस्प्ले के साथ ही उसे बनाने की प्रक्रिया की फोटो भी लगाएं
मुख्य सचिव ने उत्पादों को देखते हुए कहा कि हमारी स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सबसे खास विशेषता होती है कि इन्हें पूरे हाईजिनिक और बहुत करीने से तैयार किया जाता है। ऐसे में इसके बनने की प्रक्रिया की फ़ोटो भी दिखाएं तो बेहतर होगा। उत्पाद का भी डिस्प्ले आ जाए कि किस तरह से उनका उत्पाद यूनिक है जैसे बस्तर का शहद। बस्तर के शहद की विशेषता है कि यह शहद बिल्कुल जैविक होता है और विशेष प्रजाति की मधुमक्खियों के द्वारा निर्मित होता है इसके कारण यह शहद औषधीय दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होता है। इस तरह से जो उत्पाद की विशिष्टता है उसके बारे में बताएंगे, तो लोग उसे खरीदने के लिए अधिक प्रेरित होंगे। मुख्य सचिव ने शहद भी खरीदा।

सी-मार्ट में शॉपिंग से खुद को रोक नहीं पाए मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कहा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बात ही अलग

डिजिटल फीडबैक का विकल्प अपनाएं
आजकल उपभोक्ता विजिटर रजिस्टर में लिखने की इच्छा नहीं जताते और हमेशा प्रबंधन इस तरह के लिखे को ट्रैक नहीं कर पाता, इसलिए व्हाट्सएप के माध्यम से फीडबैक लें तो बेहतर होगा। इसमें आपको फीडबैक तुरंत प्राप्त भी होंगे और आप इसे तुरंत अमल में भी ला सकते हैं।

यह प्रोडक्ट क्यों, यह भी बताएं
मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे दोना पत्तल है, जब इसका डिस्प्ले करें तो यह भी बताएं कि किस तरह से प्लास्टिक वेस्ट प्रदूषण बढ़ा रहा है और किस तरह से दोना पत्तल लेकर उपभोक्ता प्रकृति को सहेजने में मदद कर सकते हैं इस तरह से इको फ्रेंडली उत्पाद को बढ़ावा देने के बारे में आप प्रचार कर सकते हैं।

दिवाली के लिए गोबर के दीये और अन्य उत्पाद भी करें डिस्प्ले
मुख्य सचिव ने कहा कि अभी त्योहारी सीजन आ रहा है। विशेषकर दिवाली के मौके पर स्व सहायता समूह के उत्पादों की बड़ी बिक्री होती है। दिवाली के लिए खास तौर पर तैयारी कर ले, इसके लिए गोबर से बने हुए उत्पाद विशेष तरीके से तैयार करें और दिवाली के मौके पर होने वाले बड़े व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाएं।

सी-मार्ट को इस तरह से कर रहे हैं बेहतर
दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सी-मार्ट के प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग लगाई जा रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। गर्मी को देखते हुए यहां एसी की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था को और बेहतर बनाएं तथा मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी और बेहतर करें। इस मौके पर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, डीएफओ शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, नगर निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर व अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी भी मौजूद रहे।

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के स्टोरेज मॉड्यूल पूरे देश में सराहना, शीघ्र शुरू होगा फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण : वोरा
9 लाख 32 हजार की लागत से सेक्टर-1 में होंगे विकास कार्य: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ में होगी टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की खोज, 1 दिसम्बर से स्क्रीनिंग…. सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, पंत की एंट्री और हार्दिक को भी मिला मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने राजीव युवा मितान की अहम भूमिका : विक्रम मंडावी
Next Article Big News : बीएसपी ने जिस कंपनी को किया था सील, कब्जेदार ने तोड़ दिया ताला… बीएसपी ने दर्ज कराई शिकायत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?