ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2021 तक 15 करोड़ लोगों के गरीबी के दलदल में फंसने के आसार: विश्वबैंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

2021 तक 15 करोड़ लोगों के गरीबी के दलदल में फंसने के आसार: विश्वबैंक

By @dmin
Published: October 7, 2020
Share
प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त
प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 तक 15 करोड़ लोगों के अत्यधिक गरीबी के दलदल में फंसने के आसार हैं। विश्वबैंक ने बुधवार को यह चेतावनी दी। विश्वबैंक ने कहा कि देशों को कोरोना वायरस महामारी के बाद अलग प्रकार की अर्थव्यवस्था के लिये तैयार रहना होगा, जिसमें पूंजी, श्रम, कौशल व नवाचार को नये क्षेत्रों तथा व्यवसायों में जाने की अनुमति देनी होगी।

संगठन ने कहा कि कोविड-19 के कारण इस साल 8.8 करोड़ से 11.5 करोड़ अतिरिक्त लोगों के अत्यधिक गरीबी के दायरे में धकेल दिये जाने की आशंका है। इससे 2021 तक अत्यधिक गरीब लोगों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ पर पहुंच सकती है। संगठन ने कहा कि यह आर्थिक गिरावट की रफ्तार पर निर्भर करेगा।
विश्वबैंक ने अपनी द्विवार्षिक गरीबी व साझा समृद्धि रिपोर्ट में कहा कि यदि यह महामारी नहीं आती तो 2020 में अत्यधिक गरीब लोगों की संख्या के कम होकर 7.9 प्रतिशत पर आ जाने का अनुमान था।

विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा, “महामारी और वैश्विक मंदी दुनिया की आबादी के 1.4 प्रतिशत से अधिक लोगों के गरीबी में गिरने का कारण हो सकता है।”

उन्होंने कहा, ”विकास की प्रगति और गरीबी में कमी की दिशा में इस गंभीर झटके को पलटने के लिये पूंजी, श्रम, कौशल और नवाचार को नये व्यवसायों व क्षेत्रों में कदम रखने की अनुमति देकर देशों को कोविड-19 के बाद के दौर में एक अलग प्रकार की अर्थव्यवस्था तैयारी करनी होगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि पहले से ही जिन देशों में गरीबी दर अधिक है, उन्हीं देशों में नये गरीबों की संख्या भी बढ़ने वाली है। कई मध्यम-आय वाले देशों में महत्वपूर्ण संख्या में लोग अत्यधिक गरीबी रेखा से नीचे खिसक जायेंगे। रिपोर्ट में अनुमान के मुताबिक लगभग 82 प्रतिशत ऐसे लोग मध्यम आय वाले देशों में होंगे।

विश्व बैंक ने कहा कि संघर्षों, पर्यावरण में परिवर्तन समेत कोविड-19 के कारण 2030 तक गरीबी को समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल का पाना मुश्किल लग रहा है। उसने कहा कि अब 2030 तक वैश्विक गरीबी दर सात प्रतिशत के आस पास रहने का अनुमान है।

आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिल गई जिला पंचायत में नियुक्ति… अनुकंपा नियुक्ति के मामले में प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य
अधेड़ पड़ोसी ने 13 साल की मानसिक बीमार नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गुस्ताखी माफ: आखिरकार कटने लगे हसदेव के जंगल
धान खरीदी केन्द्रों में डिस्प्ले होंगे कॉल सेंटर के नंबर, किसान सीधे कर सकेंगे शिकायत
खुर्सीपार में युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले विधायक देवेन्द्र, मुआवजे के लिए सीएम से की बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Sugam Road Scheme started in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel launched कुरुद माइनर केनाल से हटाया गया कब्जा… दुकानदार पर लगाया 9 हजार का जुर्माना
Next Article To protect against dengue, the corporation team sprayed Temifos डेंगू से बचाव के लिए निगम की टीम ने टेमिफॉस का छिड़काव कर 118 कूलर कराए खाली…. घर-घर सर्वे कर रही है निगम की टीम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?