ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस व हाईवा की टक्कर, तीन की मौत और 5 घायल… पीएम मोदी की सभा के लिए निकले थे सभी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big News : भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस व हाईवा की टक्कर, तीन की मौत और 5 घायल… पीएम मोदी की सभा के लिए निकले थे सभी

By Mohan Rao
Published: July 7, 2023
Share
भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्षटना ग्रस्त
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार तड़के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकरा गई। हादसे में तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह भाजपा कार्यकर्ता सूरजपुर जिले से रायपुर के लिए निकले थे। हादसा बिलासपुर के रतनपुर में तड़के 4 से 5 बजे के बीच हुई है। ससूरजपुर जिले के विश्रामपुर शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी लग्जरी बस बिलासपुर -अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर के पास  सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकराई। टक्कर के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में विश्रामपुर शिवनंदनपुर मंडल के 40 से ज्यादा कार्यकर्ता सवार थे। हादसे में ग्राम जमदई निवासी सज्जन (30), रूपदेव (55) और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलें को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शवों को मरच्यूरी में भिजवाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस चालक को झपकी आ गई थी जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे हाईवा से टकरा गई। सभी कार्यकर्ता रायपुर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम बघेल ने जताया दु:ख
भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस के दुर्घटना ग्रस्त होने और तीन लोगों की मौत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 3 लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दें। 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

मनेन्द्र गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और रैली में शामिल होने के लिए रायपुर के लिए निकले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। कार में भाजपा कार्यकर्ता रवि सिंह, किशन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, राम केसरवानी, दिलीप सिंह और मिक्कू सवार थे। उन्हें शुक्रवार को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होना था। रात डेढ़ बजे केंदा घाटी में करीआम के पास इनकी कार का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सभी 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। गनीमत ये है कि किसी की जान नहीं गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

सुशासन तिहार-2026 : दुर्ग के चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का हुआ निराकरण
CG Breaking : बैंक लोन दिलाने के नाम किसान से ठगी, बदमाशों ने खाते से पार किए रुपए, तीन आरोपी गिरफ्तार
Big news : 20 फीट नीचे नहर में गिरी कार, बाइक सवार युवकों ने डूबते व्यापारी की बचाई जान
हरेली त्योहार से होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, राजीव युवा मितान क्लब से लेकर राज्य स्तर पर होंगे आयोजन
विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: रविन्द्र चौबे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी gustakhi maaf: चुनावी पैंतरा – हड़ताल की मेहंदी रस्म
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने रायपुर-विशाखापट्नम एक्सप्रेस वे की रखी आधारशिला, 7600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?