भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट के स्क्रेप कारोबारी से 1 करोड़ 74 लाख 175 रुपए ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग मोहन नगर पुलिस ने पटना से ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजीव रंजन उपाध्याय के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 409, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पांच दिन का रिमांड लिया है।
यह पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि आरबीट इलेक्ट्रो प्राइवेट कंपनी के संचालक सत्यप्रकाश राय का मैनेजर आकाश डायगुड़े ने शिकायत की थी। यह कंपनी भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रेप कबाड़ खरीदती है। उसका ट्रेडिंग करते है। आरोपी पटना किदवईपुरी निवासी राजीव रंजन उपाध्याय उससे पहले से अलग-अलग समय पर स्क्रेप खरीदा था। 1 करोड़ 74 लाख 74 हजार 175 रुपए का स्क्रेप को ऑनलाइन उसने खरीद लिया। वर्ष 2020 में कोविड का बहना कर उसका पैसा नहीं दिया। कई बार सत्य प्रकाश राय ने पैसे की मांग की। इसके बाद आरोपी राजीव रंजन उपाध्याय, बलराम और प्रवीण प्रकाश के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट की।




