ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : बीएसपी कर्मी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर युवक से ठगे 10 लाख रुपए, प्लांट में नौकरी लगाने का दिया था झांसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Big News : बीएसपी कर्मी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर युवक से ठगे 10 लाख रुपए, प्लांट में नौकरी लगाने का दिया था झांसा

By Mohan Rao
Published: August 3, 2023
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर सिविक सेंटर में चाय की दुकान लगाने वाले से 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। बीएसपी कर्मी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर युवक को ठगी का शिकार बनाया। इस मामले में युवक ने भिलाई नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस बीएसपी कर्मी व उसके पुत्र के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर 11/बी, सडक 23 वार्ड 40 सेक्टर 02 निवासी फरहान खान की सिविक सेंटर में चाय का अड्‌डा नाम से दुकान है। अपने दुकान पर फरहान की पहचान सेक्टर 06 मकान नंबर 5/डी, सडक 82, वार्ड 46 सेक्टर 06  निवासी श्वेतांक चंदेल से हुई। अक्सर दुकान आने से श्वेतांक व फरहान में दोस्ती भी हो गई। इस दौरान फरहान श्वेतांक चंदेल के घर भी जाने लगा। श्वेतांक ने अपने पिता राम सिंह से उसका परिचय करवाया था।

लगभग साल भर पहले जुलाई 2022 को फरहान श्वेतांक चंदेल के घर गया। इस दौरान उसके पिता राम सिंह चंदेल ने उसे बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कुछ र्वैकेंसी गुप्त रूप से निकलती है। पैसे लेकर नौकरी दी जाती है। रामसिंह ने फरहान को बताया कि 10 लाख रुपए में वह उसकी नौकरी बीएसपी में लगवा सकता है। फरहान इनके झांसे में आ गया। उसने अपने पिता वाहिद अहमद को सारी बात बताई। इसके बाद फरहान के पिता ने रामसिंह से कहा कि वह पूरे पैसे एक साथ नहीं दे सकता। इसके लिए भी राम सिंह मान गया।

इसके बाद फरहान ने 25 अगस्त 2022 को 95 हजार, 26 अगस्त 2022 को 50 हजार, 30 अगस्त 2022 को 85 हजार रुपए और ऐसे ही अलग अलग तिथियों में 1 अक्टूबर 2022 तक राम सिंह चंदेल व उनके पुत्र श्वेतांक चंदेल 10 लाख रुपए दे दिए। यह सारी राशि श्वेतांक चंदेल के खाते में ट्रांसफर हुई। 10 लाख रुपए लेने के बाद फरहान अब नौकरी का इंतजार करने लगा। अब तक फरहान की बीएसपी में नौकरी नहीं लग पाई। यही नहीं पिता पुत्र ने फरहान का फोन भी उठाना बंद कर दिया। फरहान जब उनके घर पैसे लेने पहुंचा तो दोनों ने गाली गलौच की और रुपए नहीं दिए। इस प्रकार दोनों ने फरहान के साथ 10 लाख रुपए की ठगी की।

इस मामले में शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर फरहान ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद श्वेतांक चंदेल केस वापस लेने के लिए धमका रहा है। वह कह रहा है कि केस वापस नहीं लेने पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा देगा। यही नहीं उसने मारने की धमकी भी दी।  बताया जा रहा है कि पिता पुत्र ने इस तरह से कई लोगों को ठगा है।

न्यूज पोर्टलों को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन, केंद्र सरकार ला रही यह विधेयक, खत्म होगा 155 साल पुराना कानून
सीएम साय ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ… सुपोषण रथ को किया रवाना
हम देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे, न ही किसी का झुकाना चाहते हैं-राजनाथ सिंह
23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
मामूली विवाद के बाद पत्नी और बेटे को गोली मारी, शख्स ने भरमार बंदूक से किया फायर… बेटे की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से ठगी,  दमन के होटल में कमरा बुक करा रही थी बहू… फर्जी वेबसाइट के झांसे में आई
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 291 # 03 August 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?