ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : बीएसपी ने जिस कंपनी को किया था सील, कब्जेदार ने तोड़ दिया ताला… बीएसपी ने दर्ज कराई शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

Big News : बीएसपी ने जिस कंपनी को किया था सील, कब्जेदार ने तोड़ दिया ताला… बीएसपी ने दर्ज कराई शिकायत

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
मौके पर बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार में बीएसपी की जमीन पर कब्जा करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सीलबंदी को भी तवज्जों नहीं दे रहे हैं। खुर्सीपार तेलहानाला के पास बीरएसपी ने जिन पांच बड़े कब्जेदारों की कंपनी व आवास को सील किया था उसके ताले तोड़े जा रहे हैं। सील तोड़े जाने की सूचना मिलते ही बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पूरी टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें पिछले दिनों संपदा न्यायालय के आदेश पर बीएसपी ने बड़ी कार्रवाई की थी। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम ने तेलहा नाला के पास बंसल ब्रदर्स, बंसल कॉमर्शियल कंपनी, दुर्गा धर्मकांटा करुणा बंसल, लक्ष्मीचंद अग्रवाल का अग्रवाल इंटरप्राइजेस सील किया गया था। बीएसपी इन कंपनियों का 72 करोड़ रुपए बकाया था। यही नहीं लक्ष्मी अग्रवाल ने कब्जे की जमीन पर आवास भी बना लिया था जिसे दूसरे दिन बीएसपी की टीम ने सील किया था।

महालक्ष्मी ट्रेडर्स व चंद्रा हैवी लिफ्टर का ताला टूटा
बीएसपी की कार्रवाई के महालक्ष्मी ट्रेडर्स व चंद्रा हैवी लिफ्टर का ताला तोड़ दिया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद बीएसपी इंफोर्समेंट की टीम पहुंची। बीएसपी इंफोर्समेंट की टीम शुक्रवार रात को पहुंची और इस मामले में खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं महालक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक ने कहा कि उन्होंने ताला नहीं तोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें भी ताला तोड़े जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हमने भी खुर्सीपार थाने में लिखित आवेदन दिया है।

जानबूझकर तोड़ा गया सील
इस मामले में बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के प्रमुख केके यादव ने कहा है कि शुक्रवार को हमें महालक्ष्मी ट्रेडर्स व चंद्रा हैवी लिफ्टर्स की सील तोड़े जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। केके यादव ने कहा है कि संचालकों ने जानबूझकर सील तोड़ा है और आरोप दूसरे पर लगा रहे हैं। हमने शिकायत की है और आगे की कार्रवाई पुलिस व प्रशासन करेगी।

Big News : सागौन, शीशम, कौहा लकड़ी की तस्करी का भांडाफोड़, बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई… लाखों की लकड़ियां जब्त
कक्षा 10वीं एवं 12वीं की दो-दो विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं आज से शुरू
राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट की
विधानसभा की पहली लड़ाई में शिंदे की शानदार जीत, भाजपा के राहुल नार्वेकर बने स्पीकर, मिले इतने मत
छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार पर सीएम साय का बड़ा बयान, दिल्ली में हुई संगठन की बैठक में तय हुए नाम! …. जानिए कौन-कौन है रेस में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article C-मार्ट में शॉपिंग से खुद को रोक नहीं पाए मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कहा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बात ही अलग
Next Article शहरवासियो को स्वच्छता का संदेश देने महापौर के आव्हान पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?