ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, तीसरा और चौथा जत्था देहरादून व चंडीगढ़ के लिए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, तीसरा और चौथा जत्था देहरादून व चंडीगढ़ के लिए रवाना

By Mohan Rao
Published: October 30, 2025
Share
SHARE

भिलाई। 17वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर 2025 को जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 40 आदिवासी युवक एवं युवतियों के तीसरे और चौथे जत्थे को रायपुर रेलवे स्टेशन से देहरादून (उत्तराखंड) एवं चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। दोनों जत्थों में 20-20 आदिवासी युवा (10 पुरुष एवं 10 महिला) शामिल हैं। ये दोनों जत्थे देहरादून (उत्तराखंड) और चंडीगढ़ में भारत के विभिन्न राज्यों से आए अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर देश के विविध सांस्कृतिक परिवेश से रूबरू होंगे।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पारंपरिक वेशभूषा से परिचित होंगे। इस कार्यक्रम में अन्य राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। साथ ही देहरादून (उत्तराखंड) और चंडीगढ़ के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

यह 17वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन की होती है। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिलों में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बी०एस०एफ०) के नक्सल प्रभावित इलाकों से इस वर्ष कुल 25 भ्रमण कार्यक्रमों के अंतर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 650 चयनित युवा भाग ले रहे हैं।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में उच्च अधिकारियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, भाषण प्रतियोगिता, करियर संबंधी मार्गदर्शन आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त करना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी देहरादून (उत्तराखंड) और चंडीगढ़ के उद्योगों एवं सुरक्षा बलों के कैंपों का भी भ्रमण करेंगे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री बने अजीत सिंह
36 वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ ने सॉफ्टबॉल में जीते दो पदक, पुरुषों ने रजत और महिलाओं ने जीता कांस्य
छत्तीसगढ़ में गणपति की मूर्तियां तोड़ने पर बवाल, बदमाश ने 15 मूर्तियां की खंडित… लोगों में आक्रोश
तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल यौन उत्पीडऩ के सभी मामलों से बरी, अदालत ने सुनाया फैसला
राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल ने किया फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसीबी की बड़ी कार्रवाई : जांजगीर-चांपा में SDM कार्यालय का अमीन पटवारी व ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार
Next Article ऑपरेशन सुरक्षा : भिलाई में यातायात पुलिस की बाइक रैली, सेंट्रल एवेन्यू रोड घोषित हुआ “हेलमेट अनिवार्यता ज़ोन”

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?