ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसीबी की बड़ी कार्रवाई : जांजगीर-चांपा में SDM कार्यालय का अमीन पटवारी व ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : जांजगीर-चांपा में SDM कार्यालय का अमीन पटवारी व ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: October 30, 2025
Share
घूस लेते गिरफ्तार
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले  में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां के एसडीएम कार्यालय में अमीन पटवारी व ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार किया है। दोनों ने किसान से 1 लाख 80 हजार रुपए की घूस मांगी थी। एसीबी ने इनके पास से 1 लाख 80 हजार रुपए बरामद किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी किसान बुधराम धीवर ने 16 अक्तूबर को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी और उसकी बहन के नाम की ग्राम कोसमंदा (जिला जांजगीर) स्थित जमीन नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके एवज में अगस्त-2025 में एसडीएम कार्यालय चांपा से भू-अर्जन अधिकारी द्वारा उन्हें 35 लाख 64 हजार 99 रुपये मुआवजा राशि के रूप में उनके संयुक्त बैंक खाते में जमा की गई थी।

शिकायत के अनुसार, भुगतान के बाद भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और आपरेटर राजकुमार देवांगन ने किसान से कहा कि उन्होंने राशि निकलवाने में मदद की है, इसलिए उन्हें 1 लाख 80 हजार रुपये देना होगा। रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी ने दोनों को पकड़ने का प्लान बनाया।

30 अक्तूबर को प्रार्थी बुधराम को रिश्वत की रकम 1.80 लाख रुपए के साथ भेजा गया। अमीन पटवारी बिहारी सिंह ने जैसे ही रकम अपने हाथों में ली, उसी समय डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह के नेतृत्व में तैनात टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी बिहारी सिंह से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू, चार उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत, 17 को वोटिंग
शिव महापुराण के सांतवें और अंतिम दिन शिव भक्तों का जलसैलाब : पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने जुटे लाखों श्रद्धालु
छोटे बच्चे को न खिलाएं ये चीजें, सेहत को पहुंचा सकती हैं नुकसान…
CG Breaking : ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, नशेड़ी ने महिला व दो बच्चों को मारकर नदी की रेत में दफनाया
Big news : भिलाई निगम को शासन से मिली 60 करोड़ की स्वीकृति, सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ ही सुपेला अस्पताल भी संवरेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर में 25 वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विकास, स्वास्थ्य क्रांति से लाखों जीवन हुए सुरक्षित
Next Article बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, तीसरा और चौथा जत्था देहरादून व चंडीगढ़ के लिए रवाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?