ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा

By @dmin
Published: January 9, 2021
Share
बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा
बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इलाके से छह पाकिस्तानी युवकों को पकड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की आयु 20 से 21 वर्ष के बीच है। उन्हें शाम पांच बजे के आसपास अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से पकड़ा गया।

सूत्रों ने बताया कि छह युवकों से फिलहाल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अनजाने में सीमा पर पहुंच गए या उनका कोई गलत मकसद था।
वहीं, बीएसएफ के महानिरीक्षक एन एस जमवाल ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और उन्हे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। 
उन्होंने उपराज्यपाल को पाकिस्तान से लगती सीमा पर खतरों के बारे में, चुनौतियों से निपटने के लिए बीएसएफ द्वारा उठाए जा रहे कदमों और सीमा सुरक्षा ग्रिड के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सीमाई इलाकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सुचेतगढ़ और चामिलियाल को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जमवाल ने लोगों के लाभ के लिए बीएसएफ की चौकियों और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों के लिए सड़क संपर्क होने की भी बात कही।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सिन्हा को स्थानीय लोगों और बीएसएफ के जवानों से बातचीत के लिए सीमाई इलाकों की यात्रा करने का भी न्योता दिया।

रसोई गैस-पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर लगाम, प्रशासन सख्त
नई सरकार ने दी आईएएस अफसरों को पदोन्नती, आईएएस सोनमणि बोरा सहित यह अफसर लिस्ट में
Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी, दो युवकों पर जानलेवा हमला… गंभीर हालत में भर्ती
विशेष लेख: स्वर्गीय अनुपम मिश्र और छत्तीसगढ़ के तालाबों की सुंदर परंपरा पर आख्यान
नकवी बोले- ‘पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला’ बनकर रह गई है कांग्रेस पार्टी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM दो और राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि , हरियाणा में 1.66 लाख मुर्गियों को मारने का आदेश… छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू की दस्तक
Next Article पाकिस्तान में हजारा मुसलमानों का कत्ल, इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पाकिस्तान में हजारा मुसलमानों का कत्ल, इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?