ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रसोई गैस-पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर लगाम, प्रशासन सख्त
Share
Notification Show More
Latest News
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
September 23, 2026
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक!
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज
September 23, 2026
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी
September 23, 2026
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
September 23, 2026
बिहान से जुड़कर पशुपालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया, सालाना आय ढाई लाख रुपये तक पहुंची
प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी
September 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रसोई गैस-पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर लगाम, प्रशासन सख्त

By Poonam Patel Published March 13, 2026
Share
ओटीपी और बुकिंग क्रम से ही होगी सिलेंडर डिलीवरी
ओटीपी और बुकिंग क्रम से ही होगी सिलेंडर डिलीवरी
SHARE

कोरिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष से जुड़ी अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने गैस वितरक एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसियों से घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और कीमतों की जानकारी ली। एजेंसियों ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

’अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्यवाही’

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग तिथि के अनुक्रम और श्फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्वश् के आधार पर की जाए तथा प्रत्येक डिलीवरी ओटीपी ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी उपभोक्ता को 25 दिनों से पहले दूसरा सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा।

’प्राथमिकता के तौर पर गैस सिलेंडर’

कलेक्टर ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों से प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी लेने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने स्कूल, आश्रम, छात्रावास, जेल और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर तथा एम्बुलेंस व अन्य शासकीय वाहनो को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुर्रे ने गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप संचालकों को सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहनो तथा बिना हेलमेट वाले वाहनों को पेट्रोल- डीजल न देने के निर्देश दिए।

’कलेक्टर ने की अपील’

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि अधिकृत शासकीय स्रोतों से ही करें और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का भंडारण न करें। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1906 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में अपर कलेक्टर डीडी मंडावी, बैकुंठपुर एसडीएम उमेश कुमार पटेल, जिला खाद्य अधिकारी नटवर राठौर तथा जिले के गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज

चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी

प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

Poonam Patel March 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्व सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता और आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित
Next Article ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 28 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन 24 मार्च तक आंगनवाड़ी सहायिका के 30 पदों हेतु आवा आपत्ति आमंत्रित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?