ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime Breaking : संपत्ति के लालच में वहसी हुआ भाई, रेप के बाद कर दी बड़ी बहन की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime Breaking : संपत्ति के लालच में वहसी हुआ भाई, रेप के बाद कर दी बड़ी बहन की हत्या

By Mohan Rao
Published: February 26, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, नग्न अवस्था में मिला था महिला का शव

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। संपत्ति के लालच में एक भाई इतना वहसी हो गया कि उसने अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले उसने अपनी बड़ी बहन का रेप भी किया। हत्या के बाद शव को नग्न हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को जब महिला का नग्न शव मिला तो इसकी जांच शुरू की गई। शव की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने जल्द ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

बता दें चौकी कोतबा क्षेत्र में 22 फरवरी की सुबह अज्ञात महिला का शव नग्न हालत में खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्ती में जुट गई। मृतका के भाई ने शव की शिनाख्त अपनी बड़ी बहन के रूप में की। उसने बताया कि 20 फरवरी की शाम को इसके घर आई थी दूसरे दिन 21 फरवरी को 2024 को अपने चाची के साथ पास के गांव में उधारी का पैसा लेने गई। शाम को वापस आने के बाद रात को बिना बताये कहीं चली गई। सूचना के आधार पर मर्ग कायम किया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पता चला कि मृतका के घर में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद है। पुलिस को मृतका के भाई पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि मृतका 20 फरवरी की शाम को अपने मायके आई। दूसरे दिन अपनी चाची के साथ उधारी का पैसा लेने गई और शाम 4 लौटी। रात को मां ने मुर्गा लाने के लिए रुपए दिए। बेटा मुर्गा ले आया और रात को गांव का ही एक व्यक्ति पहुंच और घर पर महुआ शराब की महफिल सजी। गांव व्यक्ति खाना खाकर चला गया।

घर पर संपत्ति को लेकर हुआ विवाद
खाना खाने के बाद मृतिका, भाई, मां तीनों बातचीत कर रहे थे। इस बीच मां ने बेटी को कहा कि वह भी उसकी संपत्ति की हकदार है। यह बोलने पर मृतिका ने अपने भाई से कहा कि मां ठीक ही तो बोल रही है मैं भी तो आधी सम्पति की हकदार हूं। यह सुनने के बाद भाई को गुस्सा आ गया और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद मृतका अपनी मां के साथ सो गई और बेटा अपने कमरे में गया। इस दौरान रात को मृतका लघुशंका के लिए बाहर निकली तो उसी समय उसका भाई भी निकला। शराब के नशे में उसने अपनी बड़ी बहन से जबरन संबंध बनाया।

मां को बताने की धमकी दी तो कर दी हत्या
दुष्कर्म के बाद बड़ी बहन ने भाई को कहा कि यह उसने ठीक नहीं किया यह बात वह अपनी मां को बताएगी। इसके बाद वह फिर अपनी मां के पास जाकर सो गई। यहां से उसके भाई ने सोचना शुरू कर दिया कि वह अगर मां को यह सब बताएगी तो बहुत बदनामी होगी। इसके बाद उसने पैतृक जमीन का हिस्सा न देना पड़े और बलात्कार के बात को छिपाने के लिए गमछा (साफी) का उपयोग करते हुए मृतिका के गला को कस कर हत्या कर दी। इस बीच उसकी मां उठ गई तो उसने उसे भी डराकर शांत कर दिया। इसके बाद अपनी बड़ी बहन की लाश को उठाकर ले गया और गांव के खेत के किनारे लिटा दिया। यहां उसने शव को नग्न कर दिया और दांतों से निशान बनाकर चल दिया। पूरी कहानी सामने आने के बाद पुलिस ने धारा 302 के साथ 376, 201 को भी जोड़ा और आरोपी भाई को जेल भेज दिया पूरी कार्रवाई में  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव हरीश पाटिल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नारायण साहू, प्रधन आरक्षक अनंत मिरास किस्पोट्टा, मोहन बंजारे, आरक्षक बुटा सिंह, मुकेश पाण्डेय, तुलसी रात्रे का विशेष योगदान रहा है। घटना का खुलासा करने में शामिल रहे अधिकारी व कर्मचारियों को नगद इनाम भी दिया गया।

CG Accident : राजनांदगांव में एसपी ऑफिस के सामने फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा… ट्रक चालक की मौत
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए रायपुर में स्टार्स का जमावड़ा, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड़ तक के कलाकार पहुंचे
छत्तीसगढ़ में कोविड का नया वेरिएंट : सीएम साय ने ली समीक्षा बैठक…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
ब्लू शिमरी आउटफिट में निक्की तंबोली ने बलखाई अपनी पतली कमरिया
भिलाई विद्यालय में एनसीसी दिवस समारोह : आर्मी व एयरविंग के 150 कैडेट्स ने किया मार्चपास्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: मातृभाषा में शिक्षा और अंग्रेजी का शौक
Next Article CG Crime : हथियार बंद चोर गिरोह पकड़ाया, 200 किलो कांसे व पीतल के बर्तनों के साथ कैस बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?