ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दलालों ने बेचा मिलावटी प्लाज्मा, डॉक्टरों ने बिना जांच कारोबारी को चढ़ाया, हो गई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दलालों ने बेचा मिलावटी प्लाज्मा, डॉक्टरों ने बिना जांच कारोबारी को चढ़ाया, हो गई मौत

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
प्लाज्मा थैरेपी कारगर नहीं, चिकित्सा दिशा-निर्देशों से हटाने की तैयारी
प्लाज्मा थैरेपी कारगर नहीं, चिकित्सा दिशा-निर्देशों से हटाने की तैयारी
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। महामारी के इस दौर में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जेएएच ब्लड बैंक में प्लाज्मा फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। दतिया के निवासी कोरोना संक्रमित मनोज गुप्ता के परिजन को प्लाज्मा बेचकर ब्लड बैंक की 18 हजार रुपये की फर्जी रसीद दे दी गई। गुप्ता की मौत के बाद  इस गोरखधंधे की परतें उधडऩें लगीं। पुलिस को जब इस मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने दलाल महेश मौर्य और हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पिछले चार महीने में 150 संक्रमितों को मिलावटी प्लाज्मा बेचा है। इसके लिए उन्होंने जया आरोग्य अस्पताल यानी जेएएच की फर्जी रसीद और क्रॉस मैच रिपोर्ट भी तैयार की। पुलिस दोनों से गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह में जेएएच की लैब के एक कर्मचारी समेत 8 से 10 लोग शामिल हैं। एसपी अमित सांघी ने बताया कि प्लाज्मा लेनदेन में दलाली सहित जेएएच की फर्जी रसीद बनाने का मामला पकड़ा जा चुका है। इस मामले के कुछ अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले पर एफआईआर दर्ज करेगी और इस रैकेट से जुड़े हर एक व्यक्ति तक पहुंचा जाएगा।
कोरोना से संक्रमित दतिया के इलेक्ट्रानिक कारोबारी मनोज गुप्ता की मौत के बाद प्लाजा के नाम पर हो रही लूट का खुलासा होने के साथ ही अस्पताल में इलाज में बरती गई लापरवाही भी उजागर हो रही है। अपोलो स्पैक्ट्रा अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यापारी की दूसरी कोरोना जांच 6 दिसंबर को कराई थी। इसकी रिपोर्ट 7 दिसंबर को निगेटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर परिजनों से प्लाज्मा मंगा रहे थे। इसलिए अस्पताल के एक कर्मचारी ने दलाल महेश मौर्य का नंबर दिया, जिस पर संपर्क करने के बाद परिजनों ने प्लाज्मा लिया।
अब अस्पताल में मरीज को दिए जा रहे इलाज पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस पर विशषज्ञों ने आपत्ति जताते हुए कहा. अगर मरीज की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, तो फिर डॉक्टरों ने प्लाज्मा क्यों मंगाया। उनक कहना है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्लाज्मा क्यों चढ़ाया गया।
इस मामले की जांच कर रही कमेटी के मुखिया डॉ. एसके वर्मा टीम के साथ जांच करने के लिए जेएच परिसर स्थित ब्लड बैंक पहुंचे तो पता चला कि मृतक के परिजनों ने अपोलो अस्पताल को जो प्लाज्मा लाकर दिया था, वह प्लाज्मा बैग की जगह ब्लड बैग में था। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने भी इस तथ्य को नजरअंदाज किया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने प्लाज्मा को चढ़ा दिया। प्लाज्मा चढ़ाने के बाद मरीज को कंपकंपी होने लगी। मरीज की हालत बिगडऩे लगी तो डॉक्टरों ने प्लाज्मा देना बंद कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, प्लाज्मा बैग की अधिकतम क्षमता डेढ़ सौ एमएल होती है, जबकि जिस बैग में यह प्लाज्मा रखा गया था, उसकी क्षमता 450 एमएल है। आशंका जताई जा रही है कि प्लाज्मा को बढ़ाने के लिए उसमें नेचुरल सलाइन मिलाया गया है।
जांच कमेटी ने मृतक मनोज गुप्ता की तीन जगह की त्वचा, विसरा, खून व फेफड़े जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। जीआरएमसी के डॉ. चंद्र शेखर वागमारे, डॉ. जेपी सोनील और डॉ. बृजेश सक्सेना की तीन सदस्यीय टीम को बॉडी का पोस्टमार्टम करने का जिम्मा दिया है। परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने डॉक्टर अजय त्यागी का नाम बताया, जिसे टीम ढूंढ रही है।

निर्भया गैंगरेप: दोषी विनय और मुकेश की क्यूरेटिव पिटिशन पर 14 जनवरी को SC में सुनवाई
वर्मी कम्पोस्ट डीएपी खाद का बेहतर विकल्प: सीएम बघेल
सावधान: हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों ने डब्ल्यूएचओ से की संशोधन की मांग
बीजापुर में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, अपहरण के बाद देर रात उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत
ODI World Cup 2023 : विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज, क्वालीफाइंग दौर में स्कॉटलैंड से मिली हार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 3 arrested with leopard and deer skin in Mahasamund महासमुंद में लेपर्ड और हिरण की खाल के साथ 3 गिरफ्तार…. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख ज्यादा है कीमत…. जाने कैसे करते थे शिकार
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की प्रदेशवासियों से अपील: वर्चुअल मैराथन में बने सहभागी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?