ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breking news: _India vs Bangladesh T20 WC : सेमीफाइनल का राह हुई आसान, भारत की बांग्लादेश पर रोमांचक जीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

Breking news: _India vs Bangladesh T20 WC : सेमीफाइनल का राह हुई आसान, भारत की बांग्लादेश पर रोमांचक जीत

By Om Prakash Verma
Published: November 2, 2022
Share
Breking news: _India vs Bangladesh T20 WC : सेमीफाइनल का राह हुई आसान, भारत की बांग्लादेश पर रोमांचक जीत
Breking news: _India vs Bangladesh T20 WC : सेमीफाइनल का राह हुई आसान, भारत की बांग्लादेश पर रोमांचक जीत
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/एडिलेड (एजेंसी)। भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। अर्शदीप सिंह ने 14 रन ही दिए। नुरूल हसन सोहान ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। उसके चार मैच में छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश चार मैच में चार अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

भारत के लिए मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। कोहली के अलावा भारत के लिए केएल राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन छह गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल सात-सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने पांच और रोहित शर्मा ने दो रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए।

बांग्लादेश की पारी की बात करें तो लिटन दास ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 60 रन बनाए। नूरूल हसन 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। नजमुल हुसैन शान्तो ने 21, शाकिब अल हसन ने 13 और तस्कीन अहमद ने नाबाद 12 रन बनाए। मोसादेक हुसैन ने छह और आफिफ हुसैन ने तीन रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में मिले 290 नये कोरोना मरीज, 257 मरीज हुये ठीक…..
रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा आउट आफ टर्न प्रमोशन… सैलरी इंक्रीमेंट और नकद पुरस्कार भी
दिल्ली के टेनिस कोच की रायपुर में मौत, खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देते समय पड़ा दिल का दौरा
कोरबा में सीएम साय के नाम और काम से फहराएगा केसरिया ध्वज!
दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए बढ़ी श्रेणी…. 7 से बढ़ाकर 21 बीमारियों को किया गया शामिल…. तेजाब पीडि़त व छोटा कद सहित इन लोगों को भी मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: IAS समीर विश्नोई सस्पेंड, मनी लांड्रिंग केस में जेल में है बंद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश Big Breaking: IAS समीर विश्नोई सस्पेंड, मनी लांड्रिंग केस में जेल में है बंद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Next Article नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर, सीएम बघेल ने जताया दुख नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर, सीएम बघेल ने जताया दुख
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?