ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breking News: रूदा में मासूम की हत्या का खुलासा : तंत्र साधना की बात निकली झूठी, साथी बच्चों ने ही कर दी थी समीर की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breking News: रूदा में मासूम की हत्या का खुलासा : तंत्र साधना की बात निकली झूठी, साथी बच्चों ने ही कर दी थी समीर की हत्या

By Om Prakash Verma
Published: November 8, 2022
Share
Breking News: रूदा में मासूम की हत्या का खुलासा : तंत्र साधना की बात निकली झूठी, साथी बच्चों ने ही कर दी थी समीर की हत्या
Breking News: रूदा में मासूम की हत्या का खुलासा : तंत्र साधना की बात निकली झूठी, साथी बच्चों ने ही कर दी थी समीर की हत्या
SHARE

पुलिस को गुमराह करने बनाई कहानी
भिलाई। अंडा थाना क्षेत्र में 12 साल के मासूम की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। सोमवार को इस मामले पुलिस को सफलता मिली थी और मृतक के पड़ोसी दंपती को हिरासत में लिया गया था, लेकिन रात बीतने के बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई। दरअसल हत्या की यह पूरी वारदात को दो नाबालिग बच्चों ने अंजाम दिया। हत्या की वजह बच्चों के बीच आपसी झगड़ा व खींचतान है। पुलिस ने इस मामले में दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें 24 अक्टूबर की सुबह नदी के किनारे खेत के मेड़ के पास ग्राम रुदा निवासी समीर साहू का शव मिला था। 23 अक्टूबर की शाम से खेलने निकला समीर वापस घर नहीं पहुंचा था। देर शाम तक घर वालों ने उसकी खोज की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तब थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । 24 अक्टूबर को सुबह करीब 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे नर्सरी के पास खेत के मेड़ में प्लास्टिक की एक बोरी में कुछ पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बोरे में समीर की लाश थी, जिस पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समीर साहू की पहचान करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या की बात आई सामने
वारदात के बाद पुलिस जांच के दौरान कई बातें सामने आई। मृतक समीर के दोस्तों से पूछताछ की गई जिसमें से दो नाबालिगों ने पुलिस को अलग ही कहानी बताई। नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि समीर के पड़ोसी तंत्र-मंत्र करते हैं और हत्या का जिम्मेदार में पड़ोसी दंपती को बताया। पुलिस लगभग मान चुकी थी कि हत्या की वजह यही है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी दंपती को हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ में दंपती के आरोपी होने की बात साबित नहीं हो पाई। इसके बाद कहानी बनाने वाले दोनों नाबालिगों से अलग अलग पूछताछ की गई।

बचने के लिए नाबालिगों ने बनाई कहानी
इसके बाद जो बात सामने आई उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। दरअलस हत्या नाबालिगों ने की थी। बताया जा रहा है कि मृतक समीर साहू काफी तेज था और वह अपचारी बालकों को बात-बात पर चिढ़ाता था। बताया जा रहा है कि कबड्डी के खेलने के दौरान भी मृतक समीर द्वारा अपचारी बालकों से गाली गलौच आदि किया करता था। इसके कारण अपचारी बालकों ने समीर की हत्या का प्लान बनाया। हत्या की प्लानिंग करने के बाद 19 अक्टूबर को घटना को अंजाम देने की तैयारी सूजा बोरी और रस्सी खरीद कर रख लिया था। 21 अक्टूबर को खेलने के बाद बहाने से बुलाकर नर्सरी के पास ले गए और सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बोरी में शव को बांधकर शव ठिकाने लगा दिया।

दिवाली के दिन पसरा था परिवार में मातम
रूदा खाड़ा निवासी खिलेश्वर साहू के परिवार में दिवाली के दिन मातम पसर गया था। किसी ने उसके 12 साल के बेटे समीर की बेरहमी से हत्या कर दी। दुर्ग पुलिस के मुताबिक समीर रविवार यानि 23 अक्टूबर की रात घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत अंडा थाने में दर्ज कराई गई। सुबह लोगों ने शिवनाथ नदी से लगी बाड़ी के पास देखा की बोरे में भरा हुआ किसी बच्चे का शव पड़ा है। पास जाकर देखा तो वो लाश समीर साहू की थी।

सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, 88.39 फीसदी विद्यार्थी पास, जारी नहीं होगी टॉपर्स की सूची
राज्य स्थापना दिवस पर राजधानीवासियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल, 10 लाख तक की आबादी में अंबिकापुर बना सबसे स्वच्छ शहर, भिलाई को सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का अवार्ड
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
जीएसटी रैकेट का भंडाफोड़, 41 करोड़ की फर्जी बिल मिले, एक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : सील पैक देशी प्लेन शराब की बोतल में निकला करैत, ढ़क्कन खोलते ही मची खलबली
Next Article इस योजना के तहत किसानों को करीब 68.90 करोड़ का भुगतान, स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना यहां हो रही साकार-भूपेश बघेल इस योजना के तहत किसानों को 68.90 करोड़ का भुगतान, स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना यहां हो रही साकार-भूपेश बघेल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?