ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: जोगी कांग्रेस पर CM बघेल ने साधा निशाना, धर्मजीत के निष्कासन पर बोले नहीं संभल रहा जोगी कुनबा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiNewsPolitics

Breaking: जोगी कांग्रेस पर CM बघेल ने साधा निशाना, धर्मजीत के निष्कासन पर बोले नहीं संभल रहा जोगी कुनबा

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
Breaking: जोगी कांग्रेस पर CM बघेल ने साधा निशाना, धर्मजीत के निष्कासन पर बोले नहीं संभल रहा जोगी कुनबा
SHARE

बालोद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जोगी कांग्रेस के विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह के निष्कासन पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पर जमकर निशाना साधा है। सोमवार को सीएम भूपेश बघेल बालोद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पांच विधायक थे। जिसमें से दो का निधन हो गया अब 3 बचे हैं, लेकिन 3 विधायक भी जोगी कांग्रेस से संभल नहीं रहे हैं। विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह का निष्कासन करना कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि अब जनता कांग्रेस जोगी का समय ढलान पर है। जल्द ही पूरी पार्टी समाप्ति की ओर है।

छह साल के लिया विधायक दल के नेता को किया निष्कासित
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने विधायक दल के नेता लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने विधायक को छह साल के लिए निष्कासित किया है। मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात की। उन्हें विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की सूचना देकर डॉ. रेणु जोगी को विधायक दल के नेता की मान्यता देने का आग्रह किया है। पार्टी ने धर्मजीत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की है।

सबसे करीबी लोगों में से थे एक
प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, धर्मजीत जी उनके चाचा थे। वे स्वा. अजीत जोगी के सबसे करीबी और पार्टी के फाउंडर मेंबर में से एक थे। बड़े दु:खी मन से उनके खिलाफ यह फैसला लेना पड़ा है। धर्मजीत सिंह को पार्टी संस्थापक अजीत जोगी ने बहुत ही विश्वास के साथ विधायक दल का नेता बनाया था। पिछले लगभग एक वर्ष से कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उनकी शिकायत मिल रही थी। लोरमी विधायक पार्टी के कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा, अर्जुन्दा, धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय का किया ई-शुभारंभ
पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, मैन्यूफैक्चिरिंग हब का किया निरीक्षण
दुर्ग कलेक्टर के सख्त तेवर : कार्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
Big news : नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क…. एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking: भयंकर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Next Article Video : रायपुर एयरपोर्ट पर ट्रेव्हल्स की लड़कियों की गुंडई, सैलरी मांगने पर टैक्सी ड्राइवर की बेदम पिटाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?