ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू, ST आरक्षित सीट पर 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

Breaking: छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू, ST आरक्षित सीट पर 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

By @dmin
Published: November 5, 2022
Share
Breaking: छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू, ST आरक्षित सीट पर 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
Breaking: छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू, ST आरक्षित सीट पर 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
SHARE

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 भानुप्रतापपुर के लिए उप निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला उत्तर बस्तर कांकेर, जिसके अंतर्गत भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र आता है, में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

256 मूल मतदान केंद्रों में होगी वोटिंग
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 80, भानुप्रतापपुर में 256 मूल मतदान केंद्र हैं। जिनमे से 17 शहरी क्षेत्र में और 239 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। कुल 243 पोलिंग स्टेशन लोकेशन हैं, जिनमे से 15 शहरी क्षेत्र और 228 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 संगवारी मतदान केंद्र होंगे, जो महिला मतदान दलों द्वारा संचालित होगा। 5 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।

पांच राज्यों में एक साथ होगा उपचुनाव
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की तरीखों का ऐलान हो गया है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ के साथ ही पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना प्रकाशित होगी। 17 नवंबर तक नामांकन जमा करना होगा। 21 नवंबर तक नाम वापसी ले सकेंगे। वहीं 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

विधायक की मौत के बाद खाली हो गई थी सीट
भानुप्रतापपुर के कांग्रेस विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। राज्य निर्वाचन आयोग भी बीत कुछ समय से चुनाव की तैयारी में जुटा था। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग से शेड्यूल जारी होने के बाद अब निर्वाचन संबंधी कार्यों में और तेजी आएगी। छत्तीसगढ़ के साथ ही यूपी, बिहार, ओडि़शा, राजस्थान में उपचुनाव होगा।

छठ पूजा के लिए चलेगी काचीगुडा-दरभंगा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन
मुख्यमंत्री साय ने इंद्रावती भवन नया रायपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ
श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Gustakhi Maaf: कांग्रेस की पाठशाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर की दो बालिकाओं का भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता उज्जैन में हुआ चयन
Next Article बाइक सवार को बचाते हुए पेड़ से टकराई कार, ज्वेलरी शॉप के संचालक की मौत… दोस्तों के साथ कार खरीदकर लौट रहा था व्यापारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?