ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: कलेक्टर, SP कॉन्फ्रेंस में पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज हुए CM, कहा आंकड़े नहीं ठोस कार्ययोजना दें…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsNewsRaipur

Breaking: कलेक्टर, SP कॉन्फ्रेंस में पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज हुए CM, कहा आंकड़े नहीं ठोस कार्ययोजना दें…

By @dmin
Published: October 8, 2022
Share
Breaking: कलेक्टर, SP कॉन्फ्रेंस में पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज हुए CM, कहा आंकड़े नहीं ठोस कार्ययोजना दें…
Breaking: कलेक्टर, SP कॉन्फ्रेंस में पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज हुए CM, कहा आंकड़े नहीं ठोस कार्ययोजना दें…
SHARE

रायपुर. रायपुर स्थित सर्किट हाउस में शनिवार को कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां अफसरों की क्लास ले रहे हैं। सीएम बघेल ने पहले दिन लोगों से जुड़ी योजनाओं के साथ ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान चिटफंड कंपनियों पर पुलिस की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई। साथ नशे के कारोबार और बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस को लगाम लगाने की हिदायत दी। सीएम ने पुलिस अधीक्षकों को दू टूक कह दिया है कि आप आंकड़े नहीं
ठोस कार्य योजना दें। पुलिस लोगों के बीच में दिखनी चाहिए। सीएम ने विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया।

धीमी कार्रवाई पर हुए नाराज
डीजीपी अशोक जुनेजा ने चिटफंड कंपनियों पर की गई कार्रवाई जानकारी दी। मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। निवेशकों को चिटफण्ड राशि की वापसी। मुख्यमंत्री ने धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने चिटफंड कंपनियों पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफंड कंपनियों की अन्य प्रदेशों में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करें। कोर्ट के माध्यम से शीघ्र कुर्की कराएं ताकि पीडि़तों का जल्द राशि वापस मिल सके।

नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करें
सीएम ने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से ख़त्म करने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करे। अन्य राज्यों से हर स्तर पर जरूरी समन्वय करें। सोर्स तक पहुंचकर करें कार्रवाई।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की समीक्षा की
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई करें। अनुसूचित जाति, जनजाति के विरुद्ध अपराधों पर पीडि़त को सहायता राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराएं। चाकूबाजी की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करें
ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी ना हों। जीरो टॉलरेंस अपनाएं। विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें। एसपी स्वयं रात्रि गश्त में निकलें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने महिला गश्त पीसीआर वाहन शीघ्र शुरू होंगे।

ऑनलाईन जुआ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
सीएम ने कहा कि नशे के सेवन से घटित हिंसात्मक घटनाओं में केवल तात्कालिक कार्यवाही न करें, नशे की जड़ तक पहुंचें। नशे की सामग्री की उपलब्धता कहीं न रहे। जि़ला प्रशासन से समन्वय कर ऐसे संस्थानों पर करें कड़ी कार्यवाही।
नशे का सामान आसानी से उपलब्ध क्यों हो रहा। नशे का उपयोग करने वालों को पकड़कर अंतिम सोर्स तक जाइए। अवैध शराब मिलने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री के जताई कड़ी नाराजग़ी। केवल छोटे स्तर पर कार्यवाही न करें। आंकड़े नहीं, ठोस कार्ययोजना दें। जुआ सट्टा, ऑनलाइन सट्टा पर सख्ती से कार्रवाई करें।

क़ानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा
सीएम ने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने अधिकारी सजग रहकर कार्य करें। सूचना तंत्र मजबूत कर अपराध घटित होने के पूर्व ही रोकने का प्रयास करें। प्रदेश में धान खऱीदी प्रारंभ होने वाली है, पूर्ण तैयारी रखें। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए

विधायक रिकेश ने अपने सभी प्रतिनिधियों को किया पदमुक्त, वैशाली नगर में बनाए थे 250 से ज्यादा विधायक प्रतिनिधि
बड़ी खबर: प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 कलेक्टर सहित कई आईएएस अफसरों का तबादला
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 : छत्तीसगढ़ को मिले 12 पुरस्कार…. राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आयोजित वर्चुअल समारोह में प्रधानमंत्री ने विजेता पंचायतों के खातों में अंतरित की पुरस्कार राशि
सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली…. मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा- छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने सभी का सहयोग जरूरी
नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया पदभार ग्रहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर कांग्रेस नेता ने किया रेप फिर दोस्तों को भी बुलाया
Next Article छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से हत्या, सड़क पर फेंक दिया था शव… 8 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?