ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में युवती की हत्या… खेत के किनारे मिली लाश, पत्थर से सिर कुचलकर मारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में युवती की हत्या… खेत के किनारे मिली लाश, पत्थर से सिर कुचलकर मारा

By Mohan Rao
Published: September 20, 2025
Share
दुर्ग में युवती की हत्या
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में युवती की हत्या से हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत के किनारे शव को देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और इसके बाद पहचान छिपाने पत्थर से सिर कुचल दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नगपुरा-दमोदा-टेमरी गांव के पास खेत किनारे अज्ञात युवती की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी नगपुरा चौकी व पुलगांव थाने की टीम मौके पर पहुंची। एएसपी सुखनंदन राठौर भी घटना स्थल पर पहुंचे और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवती की सिर बुरी तरह से कुचला गया था और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। आशंका है कि पहले युवती का गला घोंटा गया और उसके बाद पहचान छिपाने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस का मानना है कि वारदात रात के अंधेरे में की गई। पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच और पुलगांव थाना की संयुक्त टीम बनाई गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिक पीयूष के रिसर्च बुक वेलोसिटी मिस्ट्री का किया विमोचन
स्कूटी से पहुंचे विधायक रिकेश, जुनवानी सतनामी पारा में नाली निर्माण के दिए निर्देश, गली मोहल्ले में बैठक कर पूछी समस्याएं
सूर्या की इस फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप, केस दर्ज
कक्षा 10वीं का परिणाम जारी…. इन वेबसाइट्स के जरिए देखें रिजल्ट
विधायक की पहल से सेक्टर 10 में 10 लाख की लागत से बनेगा एस्ट्रोटर्फ युक्त बैडमिंटन कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का लाल, उग्रवादियों ने की गोलीबारी, सीएम साय ने की हमले की निंदा
Next Article रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट से 42 लाख की ठगी, रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर किया डिजीटल अरेस्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?