ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट से 42 लाख की ठगी, रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर किया डिजीटल अरेस्ट
Share
Notification Show More
Latest News
वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता
October 9, 2026
बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
October 9, 2026
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू
October 9, 2026
भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
October 9, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की पहल, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट से 42 लाख की ठगी, रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर किया डिजीटल अरेस्ट

By Mohan Rao Published September 20, 2025
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट से 42 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। महिला को अज्ञात कॉलर ने खुद को CBI अधिकारी बताया। फिर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बहाने बैंक अकाउंट जांच करने का बहाना दिया। इससे महिला इतनी घबरा गई कि उसने कॉलर की बात मानना शुरू कर दिया। यह देख अज्ञात कॉलर ने महिला से 42 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। महिला को जब अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई है तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के तिरूपति अपार्टमेंट टैगोर नगर का है। यहां रहने वाली पुष्पा अग्रवाल इंस्टिट्यूट आफ माईक्रोबियल टेक्नोलाजि चंडीगढ में चीफ सांईन्टिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को अज्ञात कॉलर ने उसे फोन किया और  अपने आप को  ट्राय (TRAI) का  अधिकारी  बताया। उसने बताया कि मेरे नाम से एक सिम आंबटित हुआ है । जिससे लोगो के पास ब्लेकमेलिंग वाला काल जा रहा है।

उसने मदद करने का झांसा दिया और काल को ट्रांसफर कर दिया। उसने अपने आप को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। उसने कहा कि हमारे यहा एक व्यक्ति पकडाया है जो जिसने 3 करोड़ रुपए की मनी लांड्रिंग की है। उसने बताया कि इसका कमीशन 30 लाख रुपए आपके नाम पर मुम्बई के केनरा बैंक के खाते में डाला गया है। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके बाद कॉल को सीबीआई अधिकारी को ट्रांसफर दिया।

खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले ने कहा कि पुष्पा अग्रवाल क नाम पर सीबीआई के द्वारा आरेस्ट वारंट जारी किया गया है तथा सभी बैंक खाता एवं चल अचल सम्पत्ति को जब्त कर लिया जाएगा। इससे महिला डर गई। इसका फायदा उठाकर खाता में जमा रकम की जांच करने की बात कहकर खाता धारक STEK INNOVATIONS OPC PVT. LTD. के खाते में ब्रांच धारवाड कर्नाटक में 42 लाख रुपए ट्रांसफर करने कहा। उसने कहा कि रकम की जांच के बाद वापस कर दिया जाएगा। कॉलर पर भरोसा कर उसने 19 सितंबर की दोपहर लगभग 03:30 बजे भारतीय स्टैट बैंक  पीबीबी सिविल लाईन रायपुर मे जाकर आरटीजीएस के माघ्यम से रुपए ट्रांसफर किए। उक्त रकम को ट्रासफर करने के पश्चात् उनके द्वारा मेरे म्युच्‍अल  फंड व अन्य फंड की जानकारी लेने लगा तब उन्हें शक हुआ कि मेरे साथ ठगी कर धोखाधडी की गई है। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

You Might Also Like

वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता

बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू

भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की पहल, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

Mohan Rao September 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग में युवती की हत्या… खेत के किनारे मिली लाश, पत्थर से सिर कुचलकर मारा
Next Article औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर, सीएम साय बोले- श्रमिक हमारी विकास यात्रा की धुरी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?