ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : अभनपुर से राजिम के बीच नई रेलवे लाइन का काम पूरा, रेलवे ने शुरू किया ट्रायल रन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

Breaking News : अभनपुर से राजिम के बीच नई रेलवे लाइन का काम पूरा, रेलवे ने शुरू किया ट्रायल रन

By Mohan Rao
Published: February 13, 2025
Share
राजिम रेलवे स्टेशन
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर से अभनपुर, राजिम व धमतरी तक जोड़ने युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम तक नई ब्राडगेज लाइन का काम पूरा हो गया है। राजिम में नया स्टेशन भवन भी तैयार हो गया। इस गुरुवार को अभनपुर जंक्शन से राजिम के बीच रेलवे ने ट्रायल रन भी शुरू कर दिया है। इस लाइन के शुरू हो जाने से अभनपुर व राजिम तक लोगों को सीधे रेल से सफर करने का मौका मिलेगा।

ट्रायल रन शुरू होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अभनपुर से राजिम के बीच नवनिर्मित ब्राडगेज रेलवे लाईन के ऊपर ट्रायल चालू हो गया है तथा हाई स्पीड ट्रेन 13 फरवरी 2025 से परीक्षण एवं निरीक्षण के उद्देश्य से चलना शुरू हो जाएगी। रेल मंडल रायपुर द्वारा लोगों से अपील की गई है कि रेलवे लाईन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। सभी समपार फाटक को सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ट्रेन न होने पर ही पार करें। किसी भी व्यक्ति को प्लेटफार्म में टहलना, अनाधिकृत रूप से लाईन पार करना, लाईन के ऊपर बैठना, पशुओं को लाईन के पास चराने से मना किया जाता है। उपरोक्त आदेश की अवहेलना के कारण दुर्घटना हो सकती है और रेलवे एक्ट के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभनपुर से राजिम तक 17 किमी बिछाई गई नई ट्रैक
अभनपुर से राजिम तक 17 किमी नई पटरी बिछाई गई है।  रेलवे ने इसके लिए लगभग 1 अरब रुपए का प्रोजेक्ट बनाया है। पूर्व में जहां नैनोगेज का पुराना प्लेटफार्म था उसे डिस्पोज कर उसी जगह नया भवन बनाया गया। नई पटरियों के बिछने व ट्रायल शुरू होने के बाद यहां के विकास की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। अब समय आ गया है कि राजिम से भी लोगों को सीधे रेल सेवा मिलेगी। इससे पहले यहां छोटी लाइन पर डीजल इंजन के साथ छोटी ट्रेन दौड़ती थी जिसे घाटे का हवाला देते हुए रेलवे ने बंद कर दिया। अब ब्रॉडगेज लाइन बिछा दी गई है और कुछ दिनों में नई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी
दुर्ग ब्लॉक की मितानिनों का होगा सम्मान, 500 से अधिक मितानिनें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों होंगी सम्मानित
राजधानी में युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में फेंकी लाश… जांच में जुटी पुलिस
एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड : योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य
नगर निगम रिसाली क्षेत्र में बाबूधाम ट्रस्ट ने शुरू किया सेनेटाइजर रथ… शहर से लेकर गांव तक के घरों को करेंगे सेनेटाइज… प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर में काम दिलाने के बहाने दो नाबालिग बच्चियों को ले गई महिला… रायगढ़ के ढाबे से गिरफ्तार
Next Article रायपुर में 66 लाख की डकैती का खुलासा, जमीन दलाल निकला मास्टर माइंड, 36 घंटों में आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?