मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार आईपीएल 31 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पिछली आईपीएल विजेता गुजरात टाइटन्स व चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। इस बार आईपीएस टूर्नामेंट में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। यह बदलाव टूर्नामेंट को और भी रोचक बनाने के लिए किया गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 मई को अहमदाबाद में होगा।

इस बार आईपीएल में ओपनिंग मैच हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइन्स (GT) टीम का होना है। गुजरात टीम का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। आईपीएल 2023 सीजन का ओपनिंग मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। यानी एक दिन में दो मैच देखने को मिलेंगे।




