ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सौतेले पिता व मां ने पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान, अक्सर करते थे बच्चे से मारपीट… आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : सौतेले पिता व मां ने पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान, अक्सर करते थे बच्चे से मारपीट… आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: February 3, 2024
Share
कुम्हारी थाना, Kumhari thana
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाने में 4 साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। मासूम की हत्या का कारण मां व सौतेले पिता द्वारा की गई मारपीट है। दरअसल सोतेला पिता मासूम को बीते दो तीन माह से पिटाई कर रहा था। बात बात पर मासूम की पिटाई करना आम बात हो गई थी। 31 जनवरी को भी उसके सौतेले पिता ने उसकी पिटाई की और इसमें मासूम की मां भी साथ थी। 1 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मोहल्ले के निवासी हरिनाथ यादव की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने मासूम के सौतेले पिता मनप्रीत सिंह व उसकी मां गायत्री साहू खिलाफ धारा 201, 302 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में शिकायत कर्ता ने बताया कि उनके मोहल्ले में मनप्रीत सिंह नाम का युवक गायत्री साहू को अपनी पत्नि बनाकर लाया था और यहां स्टेशन चौक पर सन्नी सरदार के मकान में किराए से रहता था। गायत्री साहू की यह दूसरी शादी थी और पहले पति से उसके दो बच्चे जगदीप सिंह (4) व अर्पिता कौर (8) हैं। मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नि गायत्री साहू के बीच अक्सर विवाद होता था और बाद में मिल जाते थे। यही नहीं मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप से अक्सर मारपीट करता रहता था।

मोहल्ले वालों ने बचाई थी जान
शिकायत कर्ता ने बताया कि एक बार मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हव में लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे के गले से रस्सी को निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कुछ दिन पर मनप्रीत ने बच्चे की बेदम पिटाई की थी जिससे उसका ओंट फट गया था। लगातार इनकी हरकतों को लेकर शिकायत करने पर सन्नी सरदार ने इनसे मकान खाली करवा लिया।

दो दिन पहले फिर से की थी पिटाई
इसके बाद दोनों अपने बच्चों के साथ शंकर नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। शिकायत कर्ता ने बताया कि 31 जनवरी की शाम करीबन 6  बजे वह अजय मोंगराज के साथ शंकर नगर निजी काम से गया था। तब उसने देखा कि मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नि गायत्री साहू अपने बच्चे जगदीप सिंह को बुरी तरह से मार रहे थे। मनप्रीत सिंह हाथ व लात से बच्चे को मार रहा था। तब बीच बचाव किए और समझाइश देकर चले गए। इसके बाद दूसरे दिन 1 फरवरी की रात को पता चला कि 4 साल के बच्चे जगदीप की मौत हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि सौतेले पिता व सगी मां बच्चे से मारपीट करते थे। 1 फरवरी को भी दोनों ने बच्चे के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने मामला छिपाने का प्रयास किया। शिकायत मिलने पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। शनिवार को आरोपी मनप्रीत सिंह व उसकी पत्नी गायत्री साहू को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में बैल काटकर मांस बेच रहे थे बदमाश, पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी… भेजे गए जेल
किसान आंदोलन के बीच आठवें दौर की वार्ता आज…. सरकार उम्मीद निकलेगा सकारात्मक नतीजा… सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर भी नजर
कोराना महामारी के बीच दुर्ग से राहत की खबर: एक माह बाद जिले में एक हजार से कम आए नए मामले… मौतों की संख्या में भी भारी गिरावट
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, दुर्ग-रायपुर से गुजरने वाली 21 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें आधे रास्ते में होंगी समाप्त…. देखिए पूरी सूची
बड़ी खबर: प्राइवेट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर रहेगी नोडल अधिकारियों की नजर… अपने अकाउंट ऑफिसर के साथ रोज बिलिंग भी देखेंगे… कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों को काउंसिलिंग से मिलती रहे जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बातों का बवंडर, चुल्लू भर समंदर
Next Article पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: ड्राईवरों के लिए हाईवे किनारे बनाएंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, योजना पर काम शुरू पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: ड्राईवरों के लिए हाईवे किनारे बनाएंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, योजना पर काम शुरू

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?