ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी से की वर्चुअली चर्चा, योजनाओं की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी से की वर्चुअली चर्चा, योजनाओं की जानकारी

By Mohan Rao
Published: January 15, 2024
Share
SHARE

रायपुर। पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बगीचा में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। इस मौके पर उन्होंने जशपुर जिले की पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी बाई से सीधा संवाद किया। वर्चुअली की गई इस चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी मनकुंवारी बाई से फीडबैक लिया। मनकुंवारी बाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवाद के दौरान बताया कि उन्हें किन किन योजनाओं का लाभ मिला और इससे उनके जीवन में क्या बदलाव आया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधायक गोमती साय के साथ बड़ी संख्या में छात्र व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले मनकुंवारी का स्वागत किया और संवाद शुरू किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनकुंवारी से पूछा कि उन्हें किन किन योजनाओं का लाभ मिला है। इस पर मनकुंवारी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, नलजल योजना आदि का लाभ मिला है। मनकुवांरी ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह अब पक्के आवास में रह रही है। जिससे उनका जीवन आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना लाभ लेने के साथ ही वे इसके लिए लोगों को भी जागरुक कर रही हैं।

अब मिल रहा है साफ व स्वच्छ पानी
मनकुंवारी ने पीएम मोदी को बताया कि उनके घर पर नलजल योजना के तहत नल कनेक्शन लग गया है। पहले उन्हें काफी दूर पानी के लिए जाना होता था। गंदा पानी पीने से बीमारी का खतरा भी रहता था। योजना के तहत अब घर पर नल कनेक्शन लग गया है और अब साफ पानी मिल रहा है। हम पहाड़ी कोरवा हैं, हम पहाड़ों में रहने वाले हैं, पीने का पानी हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती थी लेकिन आज सरकार ने घर तक पीने का साफ पानी पहुंचा दिया है। मनकुंवारी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे भी बताया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत उसे गैस कनेक्शन मिला है। अब धुएं से मुक्ति मिल गई है। वहीं खाना भी जल्दी बन जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूछा कि वह गैस पर कोई नई चीज बनाती है या नहीं? इस पर मनकुंवारी ने बताया कि वह खाना बना लेती है।

स्वयं सहायता समूह की गतिविधियां भी बताई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनकुंवारी से उनके समूह के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि वह दीप स्व सहायता समूह चला रही हैं। समूह में 12 महिलाएं जुड़ी हुई है। समूह के माध्यम से दोना पत्तल का काम कर रही हैं। अब तक 8500 रुपए का दोना पत्तल वह बना चुकी है। प्रधानमंत्री ने पूछा कि दोना पत्तल की बिक्री होती है या नहीं तो उसने बताया कि हो जाता है। मनकुंवारी ने बताया कि इसके अलावा वह पहाड़ी कोरवा लोगों के घर जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देती हैं। आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड बनवाने में उनकी मदद करती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया आभार
मनकुंवारी से चर्चा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी प्रभावित हुए। वे यह जानकर खुश हुए कि उनके सरकार की योजनाओं का लाभ आदिवासी समुदाय को मिल रहा है और इससे उनके जीवन में काफी सुधार भी हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मनकुंवारी का आभार जताते हुए कहा कि आपने न सिर्फ योजनाओं का लाभ लिया बल्कि योजनाओं के संबंध में लोगों को भी जागरुक कर रही हैं। स्वयं के साथ आप दूसरों को भी लाभ देने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि  जब योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलता है तो प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी यहां मौजूद लाभार्थियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी।

Breaking News : निगमों के बाद 44 नगर पालिकाओं में भी शुरू होगी मुख्यमंत्री मितान योजना, सीएम बघेल ने की घोषणा
Breaking News : ट्रांसफर के बाद डॉ अभिषेक पल्लव का भावुक संदेश, मीडिया को लेकर कही यह खास बात
Budget 2026-27: 25 लाख किसानों को समृद्धि का तोहफा: दक्ष वैद्य
चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण
एक एकड़ में बनाया जाएगा कृष्ण कुंज, चिन्हांकित स्थलों में कार्य शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : धान का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जब्त, 128 क्विंटल धान बरामद
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 93 # 15 January 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?