ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में अब हिन्दी में होगी पढ़ाई, हिन्दी दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में अब हिन्दी में होगी पढ़ाई, हिन्दी दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा

By Mohan Rao
Published: September 14, 2024
Share
SHARE

इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी होगी उपलब्ध
ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को मिलेगा लाभ, चिकित्सा छात्रों का आधार भी होगा मजबूत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तमाम मेडिकल कॉलेजों में अब हिन्दी में पढ़ाई होगी। हिन्दी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज में हिंदी में भी पढ़ाई होगी। इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में हिंदी पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने से ग्रामीण अंचल के छात्रों को फायदा मिलेगा। इस घोषणा से हिन्दी मीडियम पढ़ने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी पढ़ाई शुरू करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था भी हम हिंदी में करेंगे। इस साल के प्रथम सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए छात्र छात्राओं की संख्या अनुरूप आवश्यक पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी दिवस की सार्थकता इस बात में है कि हम शासन प्रशासन और शिक्षा के हर स्तर पर हिंदी को लागू करें, हिंदी को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा हमें इस बात की खुशी है कि हमारे यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2022 को उत्तरप्रदेश के उन्नाव की रैली में हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की थी, हम उसका क्रियान्वयन करने जा रहे हैं। 

राज्य में 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय हैं। हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने का सबसे अधिक लाभ हमारे ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को होगा जो अधिकतर हिंदी मीडियम से होते हैं जो प्रतिभाशाली होते हैं लेकिन अंग्रेजी की वजह से उन्हें चिकित्सा पाठ्यक्रम में कुछ दिक्कत आती है। अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इससे चिकित्सा छात्र छात्राओं का आधार भी मजबूत होगा और अच्छे चिकित्सक तैयार करने में इससे अधिक मदद मिलेगी। मातृभाषा में शिक्षा दिए जाने का यह सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इससे विषय की बारीक समझ  बनती है। इसे हम छत्तीसगढ़ में हर स्तर पर कार्यान्वित करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण
सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित
Tripple Murder : पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या, लहूलुहान मिले शव
मुख्यमंत्री साय ने सरस्वती महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण, 24 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनवाया और कर दिया वायरल, युवती की शिकायत पर पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक रिकेश ने की गणेश समितियों से अपील, कहा- पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कर दें गणपति विसर्जन
Next Article भिलाई में “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान का शुभारंभ, विशाल रैली निकालकर दिया जागरुकता का संदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?