ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : नाबालिगों ने लगाया फ्लिपकार्ट को चूना, लूट की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी हैरान… जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : नाबालिगों ने लगाया फ्लिपकार्ट को चूना, लूट की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी हैरान… जानिए क्या है पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: December 2, 2023
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग शहर में तीन नाबालिगों ने लूट की ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी हैरान रह गई। आईफोन का शौक ने नाबालिगों के दिमागी में शैतानी सोच का बीज बोया और लूट की योजना बना डाली। इसके लिए तीनों ने फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 ऑर्डर किया और जब डिलवरी बॉय बताए हुए लोकेशन पर पहुंचकर फोन लगाया तो नाबालिगों ने दूसरी जगह बुलाया। तय योजना के तहत तीनों ने डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूटे और भाग गए। घटना के करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने शातिर नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

यह पूरी घटना 18 नवंबर की है। ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का कामकरने वाले रवि देवागंन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। रवि ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर 2023 फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 के चार मोबाइल ऑर्डर किए गए। 18 नवंबर चार मोबाइल लेकर रवि देवांगन बताए गए पते ब्राम्हणपारा पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद दिए गए नंबर पर फोन लगाया। फोन रिसीव करने वाले ने डिलीवरी बॉय को बताया कि वह मोहलई में रहता है और वहीं आ जाए।

डिलीवरी बॉय बताए गए पर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद उसने बॉक्स खोलकर दिखाने कहा। इसके बाद उसने चारों मोबाइल निकाले और एक का बॉक्स खोलकर दिखाने लगा। इस दौरान तीन मोबाइल बगल में रख दिया। इस दौरान उसके साथ दो अन्य लोग एक्सेस गाड़ी में बैठे हुए थे जो मौका देखकर मोबाइल लूटकर भाग गए। डिलीवरी बॉय ने तीनों का पीछा किया तो इस बीच एक मोबाइल गिर गया। इस तरह तीन मोबाइल लूटने में बदमाश कामयाब हो गए।

इधर इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को देखा गया। जिस नंबर से संपर्क हुआ था उसको साइबर सेल की मदद  से आईडेंटिफाई कराया गया। इस दौरान मुखबिर की मदद से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन आईफोन, घटना में प्रयुक्त वीवो मोबाइल व काले रंग की एक्सेस गाड़ी जब्त किया गया। घटना के समय प्रयुक्त सिम को फेंक देने की बात भी नाबालिग आरोपियों ने बताई है। इसके बाद नाबालिगों बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, लव पाण्डेय, आलउद्दीन शेख एवं सायबर सेल प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक विक्रांत यदु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से कहा: निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण…… कोटमी में विश्रामगृह निर्माण की दी स्वीकृति
सीएम साय ने त्रिपुरा और केरल में आपदा पीड़ितों के लिए मदद का बढ़ाया हाथ, 15-15 करोड़ देने की घोषणा
Durg Breaking : सरकारी स्कूल में चोरी, एलईडी टीवी सहित कंप्यूटर व होम थिएटर तक उड़ा ले गए बदमाश
राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर बस्तर को विकसित किया जाएगा-मंत्री कवासी लखमा
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख रुपए कीमत की 190 किलो गांजा जब्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख रुपए कीमत की 190 किलो गांजा जब्त
Next Article CG Election 2023 : कल होगा छत्तीसगढ़ के 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, निर्वाचन पदाधिकारी बताया कैसी है तैयारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?