ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी, मोबाइल कंपनियां कर रही इस नियम में बदलाव… जानिए आज से क्या क्या बदला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

Breaking News : एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी, मोबाइल कंपनियां कर रही इस नियम में बदलाव… जानिए आज से क्या क्या बदला

By Mohan Rao
Published: December 1, 2024
Share
एक दिसंबर से बदले नियम
SHARE

भिलाई। हर माह की एक तारीख को सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाते हैं। एक दिसंबर को भी कई बदलाव हुए हैं। इनमें से मुख्य रूप से एलपीजी व पेट्रोल डीजल के दाम मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा बैंकिंग व क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी परिवर्तन होता है। एक दिसबंर से जो महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है वह ट्राई ने किया है। मोबाइल कंपनियों द्वारा मैसेज ट्रेसेबिलिटी नियम लागू किए जा रहे हैं। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियां संदिग्ध नंबरों की पहचान करके उन्हें तुरंत ब्लॉक करेंगी, जिससे इन नंबरों से यूजर्स तक मैसेज नहीं पहुंच सकेगा। इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं।

ट्राई ने ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए कॉमर्शियल मैसेज और ओटीपी से संबंधित ट्रेसेबिलिटी नियम लागू करने का फैसला लिया गया है। पहले टेलीकॉम कंपनियों को इसे 31 अक्टूबर तक लागू करना था, लेकिन तमाम कंपनियों की मांग के बाद इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई थी। ट्राई के इस नियम को टेलीकॉम कंपनियां 1 दिसंबर से लागू कर सकती हैं। इस नियम के कारण टेलीकॉम कंपनियों द्वारा भेजे गए सभी मैसेज ट्रेसेबल होंगे, जिससे फिशिंग और स्पैम के मामलों पर रोक लगाई जा सके। नए नियमों के चलते, ग्राहकों को ओटीपी डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े
1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 16.50 रुपए तक बढ़ गए हैं। नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दाम में 61 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। दाम बढ़ने के बाद राजधानी रायपुर में कमर्शियल गैस की कीमत 2024 रुपए तक पहुंच जाएगी। वहीं दुर्ग भिलाई में इसकी कीमत 2026 रुपए तक पहुंच जाएगी। दरें बढ़ने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत अब 1818.50 रुपए होगी। इसी प्रकार कोलकाता में यह 15.5 रुपए बढ़कर ₹1927 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1911.50 थे।मुंबई में सिलेंडर 1754.50 रुपए से 16.50 रुपए बढ़कर 1771 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1980.50 रुपए का मिल रहा है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन 14 दिसंबर तक
दिसंबर माह में फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन भी खत्म हो रही है। आधार कार्डहोल्डर 14 दिसंबर, 2024 तक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपनी डिटेल्स (नाम, पता या जन्मतिथि) मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद इसपर चार्ज लगना शुरू हो जाएगा। आधार केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट 50 रुपए शुल्क तय है। पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट डेडलाइन तक फ्री रहेगी इसके बाद इसमें भी चार्ज लगेगा।

पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 100.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल प्रति लीटर 93.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार दुर्ग भिलाई में पेट्रोल 100.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल प्रति लीटर 93.39 रुपए प्रति लीटर बि रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है, तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

CG Breaking : सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे ASI पर हमला, इलाज के दौरान मौत… आरोपी गिरफ्तार
200 रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दफना दी लाश, तीन दिन बाद पकड़ाए आरोपी… ऐसे खुला मामला
सरकार ने 28 फीसदी किया महंगाई भत्ता, एक जुलाई से लागू होगी बढ़ी दर
कम नहीं हो रहे देश में कोरोना के मामले… बीते 24 घंटे में 45 हजार नए मामले… एक्टिव केस भी 4 लाख के करीब
गुस्ताखी माफ: राजनीतिक गलियारों के ये मासूम बजरबट्टू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लॉन्च, माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल
Next Article सीजी-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ : ग्रेहाउंड्स फोर्स ने 7 नक्सलियों को किया ढ़ेर… भारी मात्रा में हथियार बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?