ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में खुलेंगे 50 नए एकलव्य आवासीय विद्यालय…
Share
Notification Show More
Latest News
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में खुलेंगे 50 नए एकलव्य आवासीय विद्यालय…

By @dmin Published April 28, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य में खोले जा रहे एकलव्य विद्यालयों में छात्रों की सुवधिाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि एकलव्य विद्यालय ऐसे सुगम स्थान पर स्थापित करें जहां छात्रों को आने जाने में असुविधा नही हो। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये कि विद्यालय जहां स्थापित किये जा रहे है वहां पर भूमि इत्यादि के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करवाये। गौरतलब है कि भारत शासन द्वारा छत्तीसगढ़़ में 50 नए एकलव्य विद्यालय अदिवासी क्षेत्रों में स्वीकृत किये है। इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चें शिक्षा प्राप्त करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में 420 बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान है। मुख्य सचिव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एकलव्य विद्यालयों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 50 एकलव्य विद्यालयों का स्थापना की जा रही इनमें बलरामपुर जिले  में ग्राम बरतीकला, रामनगर, देवीगंग, दोहना, और बुड़ा बगीचा (नवापारा) में एकलव्य विद्यालय स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह से बीजापुर में नुकनपाल, रूद्राराम और दुगईगुड़ा में और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में लाटा और नेवसा पेण्ड्रारोड़ में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है। बस्तर में मेटावाड़ा कोयेपाल, गोटिया, कोडेनार, छिंदावाड़ा में दंतेवाड़ा में मेटापाल, हारम और कुआकोण्डा में एकलव्य विद्यालय खोला जा रहा है। गरियाबंद में गिरहोला, जशपुर में घोलेंग, रैरूमाकला (सुखरापारा), धुंधरूडांड, कर्दना और पण्डरीपानी में एकलव्य विद्यालय स्थापित किया जायेगा। कोण्डागांव जिले में बेड़मा, कोरगांव, शामपुर और चिचाड़ी में और कोरबा जिले में लाफा और रामपुर में एकलव्य स्कूल खुलेगा। कोरिया जिले में घुघरा, जामथान में एकलव्य स्कूल खुलेगा। रायगढ़ जिले में बयासी, छत्तनगढ़ और पोटरा में एकलव्य स्कूल खुलेगा। अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव जिले में खवाशफाकड़ी और माडिंग-पिंडलिंग धेनु में और सुकमा में ऐराबोर और बालाटिकरा (छिंदगढ़) में एकलव्य स्कूल खुलेगा। सूरजपुर जिले में खोरमा, पालदानोली और बकिरमा में तथा सरगुजा में रिखी, सहानपुर, पेटला और शिवपुर में स्कूल खुलेगा। कांकेर जिले के अंजनी, फरसकोट, हिलचुर और नरहरपुर तथा नारायणपुर जिले में ओरछा में एकलव्य विद्यालय खोला जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, संचालक अनुसूचित जाति जनजाति विकास विभाग शम्मी आबिदी और संबंधित जिलों के कलेक्टर सहित वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin April 28, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 190 # 28 April 2022
Next Article 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में होगी खरीफ फसलों की बुआई 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में होगी खरीफ फसलों की बुआई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?