ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकिंग न्यूज: आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा हिस्ट्रीशिटर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, महाकालेश्वर की पूजा करने पहुंचा था मंदिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ब्रेकिंग न्यूज: आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा हिस्ट्रीशिटर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, महाकालेश्वर की पूजा करने पहुंचा था मंदिर

By @dmin
Published: July 9, 2020
Share
Breaking News: Killer of eight police personnel arrested from history-sheeter Vikas Dubey Ujjain
Breaking News: Killer of eight police personnel arrested from history-sheeter Vikas Dubey Ujjain
SHARE

उज्जैन (एजेंसी)। कानपुर शूटआउट के सातवें दिन कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुंचा और चिल्ला- चिल्लाकर कहा जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। महाकाल पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर थाने पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी है। महाकाल पुलिस जब विकास दुबे को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तब भी भी विकास दुबे की अकड़ कम नहीं हो रही थी। पुलिस वालों को धमकाते हुए वह कहने लगा मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।

Contents
  • चिल्लाकर खुद को बताया विकास दुबे
  • विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा कानपुर में दूसरा साथी बऊआ दुबे इटावा में ढेर

बता दें 2 जुलाई को कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ कर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार चल रहा था। सात दिनों की लुकाछिपी के बाद आज आखिरकार विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

चिल्लाकर खुद को बताया विकास दुबे

विकास दुबे ने सुनियोजित तरीके से आत्मसमर्पण किया है। महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने बताया कि दूबे महाकाल मंदिर में पूजा एवं दर्शन के लिए लगी लाइन में लगा था। उसने 250 रुपए का टिकट भी कटाया। उसने चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया। इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ा और पुलिस को इसकी दी सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस विकास दुबे को पहले महाकाल थाने पहुंची और उसके बाद उसे कंट्रोल रूम लेकर गई।

विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा कानपुर में दूसरा साथी बऊआ दुबे इटावा में ढेर

प्रभात मिश्रा , बऊआ दुबे

इधर चौबेपुर के बिकरू में हुए शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे का एक और करीबी प्रभात मिश्रा मारा गया है। प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में प्रभात ने भागने की कोशिश की, उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रभात मारा गया। दूसरी ओर विकास गैंग के ही बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को पुलिस ने इटावा में मार गिराया। दोनों बदमाश 2 जुलाई को बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे। इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गुरुवार सुबह बकेवर इलाके के महेवा कस्बे के पास बऊआ और उसके 3 साथियों ने एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (डीएल-1 जेडए-3602) को लूटा था। चेकिंग के दौरान सिविल लाइन इलाके की कचौरा घाट रोड पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश बऊआ मारा गया। उसके साथी भाग गए। मौके से 1 पिस्टल, 1 दुनाली बंदूक और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बुधवार को ही विकास के करीबी अमर दुबे का भी एनकाउंटर कर दिया था। अमर हमीरपुर में छिपा था। अब तक विकास गैंग के 5 लोग एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

एलपीजी पर सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बिक रही शराब पीकर तीन लोगों की मौत, सेना के जवान की भी मौत… जानिए पूरा मामला
पड़ोसी के कुत्तों से परेशान शख्स पहुंचा कलेक्टर के पास, कहा – साहब अशांति फैल गई गई कुछ करें
माता कर्मा जयंती के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपनी एक बुराई छोड़ दें- ताम्रध्वज साहू
Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज सामने आए 65 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3491
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 24879 नए मामले, 487 लोगों की मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?