ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पड़ोसी के कुत्तों से परेशान शख्स पहुंचा कलेक्टर के पास, कहा – साहब अशांति फैल गई गई कुछ करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पड़ोसी के कुत्तों से परेशान शख्स पहुंचा कलेक्टर के पास, कहा – साहब अशांति फैल गई गई कुछ करें

By Mohan Rao
Published: January 23, 2023
Share
कलेक्टर जनदर्शन
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में सोमवार को एक शख्स अजीबो गरीब शिकायत लेकर पहुंच गया। दरअसल शख्स को अपने पड़ोसी के कुत्तों से काफी परेशानी है और उसके खिलाफ कार्रवाई चाहता है। इसके लिए शख्स ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शख्स ने कहा कि पड़ोसी द्वारा पाले गये कुत्तों की वजह से अशांति फैल गई है। इसलिए उचित कार्रवाई की जाए।

शख्स ने बताया कि पिछली बार जनदर्शन में भी इसे लेकर आवेदन दिया था इसके बाद निगम दुर्ग के अमले ने पड़ोसी को नोटिस जारी की थी और समझाइश भी दी थी। इसके बाद अभी तक स्थिति सुधरी नहीं है। यह शिकायत पोटिया से आए शख्स ने की। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अफसरों से उचित कार्रवाई करने कहा। सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।

पोटिया से आए एक अन्य  एक नागरिक ने कहा कि कचरा मैदान में कभी कभी कचरा जला दिया जाता है जिसकी वजह से धुंआ काफी उठता है। जरवाय के ग्रामीणों ने भी प्रदूषण की रोकथाम संबंधी आवेदन दिये। कलेक्टर ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिये। जनदर्शन में राजस्व संबंधी सबसे अधिक प्रकरण आये, कलेक्टर ने इन पर अविलंब कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिये।

सेवा फंड के राशि की जानकारी नहीं मिलती
जनदर्शन में भिलाई इंजीनियरिंग कार्पोरेशन के कुछ कर्मचारी आये। उन्होंने कहा कि सेवा फंड में वे हर महीने 50 रुपए की राशि का अंशदान करते हैं। इसके माध्यम से वे भविष्य के लिए राशि जुटा रहे हैं। इसकी वर्तमान स्थिति के बारे में पूछने पर प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है।

सर्वर डाउन रहने से राशन नहीं मिल पा रहा
झुनिया बाई ने कहा कि वे जब पीडीएस शाप गईं तो सर्वर डाउन था इस वजह से राशन नहीं मिल पाया। बुजुर्ग लोगों को बार-बार पीडीएस शाप जाने में दिक्कत होती है। दीपक नगर की एक महिला ने निराश्रित पेंशन नहीं मिलने की बात कही। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को मामले का परीक्षण कर अविलंब पेंशन दिलाने के निर्देश दिये।

घर पर कब्जा करने महिला ने दिया आवेदन
जनदर्शन में एक महिला ने बताया कि उनके पति ने घर के लिए बैंक से कर्ज लिया था जिसे वे पटा नहीं पाये। अब घर में बेटा काबिज है। कुर्की की कार्रवाई तभी हो पाएगी जब बेटा मकान खाली करेगा। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह महिला ने किया। महिला ने बताया कि वो कर्ज का बोझ लेकर नहीं जीना चाहती। कर्ज से मुक्त होना चाहती है अतएव बैंक को कुर्की की कार्रवाई में आसानी हो, इसलिए प्रशासन मकान खाली करने की कार्रवाई करें।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा
हेल्थ एंड वेलनेस एप्पलीकेशन के उपयोग और उन्नयन के लिए पुरस्कृत होगा छत्तीसगढ़ राज्य…. छत्तीसगढ़ राज्य को पूरे भारत स्तर में मिला तीसरा स्थान
लोकसभा चुनाव 2024 : दुर्ग सहित 7 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया
सरकार ने रविवार को बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, किसानों की कर्जमाफी और 25 लाख नौकरियों का वादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona: एक हफ्ते के भीतर 12000 से ज्यादा लोगों की मौत, कई देशों में भी मंडराने लगा खतरा
Next Article जशपुर में पेड़ से टकराई कार, जिंदा जल गया शिक्षक… डीआईजी, एसएसपी व एफएसएल के अफसरों ने की जांच

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?